अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स गुरुवार को जब आईपीएल मुकाबले में घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य बड़े उलटफेर के साथ जीत की पटरी पर लौटने का होगा।
राजस्थान की टीम पांच मैचों में से सिर्फ एक जीत से आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है। उसे एकमात्र जीत निचले स्थान पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इसी सवाई मान सिंह स्टेडियम में मिली थी। अब उसकी निगाह घरेलू मैदान का फायदा उठाकर गत चैंपियन को चित करने पर होगी।
कब खेला जाएगा राजस्थान-चेन्नई के बीच मुकाबला?
राजस्थान-चेन्नई के बीच मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल (गुरुवार) को खेला जाएगा।
कितने बजे होगा मैच?
भारतीय समयनुसान यह मुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा।
कहां होगा मैच राजस्थान-चेन्नई के बीच मैच?
राजस्थान-चेन्नई के बीच मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
राजस्थान-चेन्नई के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं।