फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से टूट सकता है टीम इंडिया का न्यूजीलैंड पर सीरीज जीत का सपना

Mon, 06 Nov 2017 05:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 06 Nov 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Rain can spoil the excitement of third t20i between india and new zealand
टीम इंडिया - फोटो : bcci

टीम इंडिया के पास मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने का शानदार मौका है। मगर मौसम की मार उसका यह सपना तोड़ सकती है। जी हां, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

इस वजह से टूट सकता है टीम इंडिया का न्यूजीलैंड पर सीरीज जीत का सपना

Rain can spoil the excitement of third t20i between india and new zealand
टीम इंडिया

केरल की राजधानी में पिछले तीन दिनों से जोरदार बारिश हो रही है और रविवार को भी यहां लगातार बारिश होती रही। इसकी वजह से ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच से कवर्स नहीं हटाए गए। केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'यह मौसम की बारिश नहीं है, लेकिन हां पिछले तीन दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अगले तीन दिन भी बारिश के आसार हैं जो मैच का रोमांच बिगाड़ सकती है।'

इस वजह से टूट सकता है टीम इंडिया का न्यूजीलैंड पर सीरीज जीत का सपना

Rain can spoil the excitement of third t20i between india and new zealand
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

हालांकि, केसीए के अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि मैच से पहले अगर बारिश रूकती है तो स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम इतना अच्छा है कि जल्द से जल्द मैच शुरू करा दिया जाएगा। केसीए अधिकारी ने कहा कि सिर्फ 30 मिनट में मैच शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से टूट सकता है टीम इंडिया का न्यूजीलैंड पर सीरीज जीत का सपना

Rain can spoil the excitement of third t20i between india and new zealand
टीम इंडिया - फोटो : bcci

केसीए सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा, 'रविवार को भारी बारिश हुई। मगर केसीए के अधिकारी तैयार हैं। रविवार को ग्राउंड स्टाफ की तैयारियां अच्छे से हुई। हमारे पास बारिश के पानी को मैदान से हटाने की योजना तैयार है।' इसी मामले पर एक और अधिकारी ने कहा, 'भले ही पूरे दिन बारिश हो, यहां का ड्रेनेज सिस्टम इतना अच्छा है कि बहुत ही जल्द स्टेडियम से पानी हटा दिया जाएगा।'

विज्ञापन

इस वजह से टूट सकता है टीम इंडिया का न्यूजीलैंड पर सीरीज जीत का सपना

Rain can spoil the excitement of third t20i between india and new zealand
टीम इंडिया - फोटो : self

याद हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में टी20 इंटरनेशनल मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था। इस मैच में मैदान बहुत ज्यादा गीला था। वैसे मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मैच 53 रन से जीता, फिर कीवी टीम ने राजकोट में 40 रन से मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed