{"_id":"5993b6264f1c1b872d8b4625","slug":"rahul-will-play-at-number-four-says-msk-prasad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज खेलेंगे राहुल, पर नहीं मिलेगा ऐसा करने का मौका!'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज खेलेंगे राहुल, पर नहीं मिलेगा ऐसा करने का मौका!'
Wed, 16 Aug 2017 09:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि युवा बल्लेबाज केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे। राहुल की चोट के बाद ये पहली वन-डे सीरीज होगी। याद हो कि इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज के कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने आईपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था।
2 of 5
लोकेश राहुल
- फोटो : ESPN
25 वर्षीय राहुल ने फिर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दो मैचों की दो पारियों में अर्धशतक लगाकर दमदार वापसी की। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मगर प्रसाद ने इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्हें चौथे क्रम पर आजमाया जाएगा।
3 of 5
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
प्रसाद ने कहा कि राहुल को तब अंतिम एकादश से बाहर रखा जा सकता था जब धवन और रोहित बेहतरीन फॉर्म में थे। मगर राहुल ने भी बेहतरीन वापसी की है और वो टीम में जगह पाने के हकदार हैं। प्रमुख चयनकर्ता ने कहा कि हमें नंबर 4 को लेकर युवा खिलाड़ियों को मौका देना जरुरी है और उनके प्रदर्शन को भी ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : getty
केएल राहुल के आलावा दूसरे बल्लेबाज भी इस मौके के इंतजार में है, लेकिन राहुल की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना तय है। ऐसे में उन्हें नंबर-4 पर आजमाया जाना तय है। शिखर धवन और रोहित शर्मा पर ओपनिंग की जिम्मेदारी होगी जबकि कोहली तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। पांचवें क्रम पर धोनी और छठे क्रम पर जाधव को खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : The indian express
बता दें कि टीम इंडिया ने पल्लेकली में श्रीलंका का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया है। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत 20 अगस्त से होगी। केएल राहुल ने लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी की, उन्होंने अपना आखिरी वनडे जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। राहुल ने भारतीय टीम के लिए 6 वनडे मैच खेले हैं। 55 के औसत और एक शानदार शतक के साथ उनके नाम 220 रन हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।