फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द वॉल' द्रविड़ ने चहल को दी बेहद खास सलाह, बोले- अनुभव हासिल करना है तो करो ये काम

Wed, 08 Aug 2018 08:30 AM IST
भाषा, बेंगलुरु
भाषा, बेंगलुरु Updated Wed, 08 Aug 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid says to chahal, must playing more red-ball cricket to gain experience in longer format
राहुल द्रविड़

भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि सीमित ओवरों में बेहद सफल लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लंबे प्रारूप में अनुभव हासिल करने के लिए इस प्रारूप में अधिक क्रिकेट खेलनी चाहिए। 

Rahul Dravid says to chahal, must playing more red-ball cricket to gain experience in longer format
yuzvendra chahal

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि इस लेग स्पिनर के पास कौशल है और इसलिए उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान 'ए' सीरीज में खुद को साबित करने का मौका दिया गया है। 

Rahul Dravid says to chahal, must playing more red-ball cricket to gain experience in longer format
राहुल द्रविड़

द्रविड़ ने कहा, 'चहल में भारतीय चयनकर्ता काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और वे देखना चाहते हैं कि लाल गेंद से क्रिकेट खेलने पर वह कैसा प्रदर्शन करता है क्योंकि उसने अब तक इस तरह की क्रिकेट कम खेली है। इसलिए अच्छा है कि हमने उसे कुछ मौके दिये और उनके परिणाम अच्छे आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravid says to chahal, must playing more red-ball cricket to gain experience in longer format
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI

आगे उन्होंने कहा कि, चहल जितना अधिक लाल गेंद से क्रिकेट खेलेगा वह उतना अधिक अनुभव हासिल करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उसके पास कौशल है लेकिन उसे अधिक से अधिक मैच खेलने की जरूरत है। द्रविड़ ने भारत ए की दक्षिण अफ्रीका ए पर पारी और 30 रन से जीत के बाद मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की भी तारीफ की। 

विज्ञापन
Rahul Dravid says to chahal, must playing more red-ball cricket to gain experience in longer format
राहुल द्रविड़

द्रविड़ ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'पिछले एक साल से उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि वे बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ते हुए देखना अच्छा है। मौका है या नहीं यह फैसला करना मेरा काम नहीं है लेकिन वे वास्तव में अच्छा खेल रहे हैं। इस मैच में मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन बेजोड़ था और पृथ्वी हर स्तर पर लगातार सुधार कर रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed