फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PSL 2024: शाहीन अफरीदी के जश्न के अंदाज से भड़के वसीम अकरम, कह दी यह बात; ग्लैडिएटर्स ने लाहौर को बाहर किया

Mon, 11 Mar 2024 04:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Mar 2024 04:00 PM IST
सार

शाहीन ने खुद को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया था और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे, जबकि सिकंदर रजा और डेविड वीज जैसे बिग हिटर्स की बल्लेबाजी अभी बाकी थी।

विज्ञापन
PSL 2024: Wasim Akram angry with Shaheen Afridi style of celebration, Quetta Gladiators oust Lahore Qalandars
वसीम अकरम और शाहीन अफरीदी - फोटो : PSL
पाकिस्तान सुपर लीग में रविवार को लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला खेला गया। लीग स्टेज के इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 166 रन बनाए थे। जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच छह विकेट से अपने नाम किया। हालांकि, इस मैच में शाहीन अफरीदी अपने एक जश्न के अंदाज के लिए आलोचनाएं झेल रहे हैं। दरअसल, शाहीन ने इस मैच में अर्धशतक लगाने के बाद शशश... यानी किसी को चुप कराने के अंदाज में जश्न मनाया था। इस पर पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम भड़क गए हैं। उन्होंने 23 साल के शाहीन को लेकर कई बयान दिए हैं। शाहीन ने 28 गेंद में अर्धशतक लगाने के बाद जश्न मनाने के लिए अंगुली को होंठ पर रखकर चुप कराने का तरीका अपनाया था। 
PSL 2024: Wasim Akram angry with Shaheen Afridi style of celebration, Quetta Gladiators oust Lahore Qalandars
शाहीन अफरीदी - फोटो : PSL
इसने वसीम अकरम को भड़का दिया। दरअसल, शाहीन ने खुद को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया था और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे, जबकि सिकंदर रजा और डेविड वीज जैसे बिग हिटर्स की बल्लेबाजी अभी बाकी थी। शाहीन ने 34 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161.76 का रहा था। अकरम ने कहा- शाहीन ने रन जरूर बनाए, लेकिन उनके दो बिग हिटर्स रजा और वीज को मौका नहीं मिला। 
PSL 2024: Wasim Akram angry with Shaheen Afridi style of celebration, Quetta Gladiators oust Lahore Qalandars
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स पीएसएल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वसीम जूनियर ने 20वें ओवर में शाहीन की ही आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर क्वेटा को जीत दिलाई। अकरम ने कहा- शाहीन काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। वह पाकिस्तान की टी20 टीम के भी कप्तान हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए पांच साल बीत चुके हैं। वह लेंथ बॉल करना चाहते थे, लेकिन इसके बजाय उन्हें फुल लेंथ की बॉल फेंकनी चाहिए थी। बल्ले का किनारा लगकर चौका जाए, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि यह उनके लिए सीखना का सही अवसर है। मुझे लगता है कि इस पीएसएल में वह डेथ ओवर्स में ठीक से गेंदबाजी नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PSL 2024: Wasim Akram angry with Shaheen Afridi style of celebration, Quetta Gladiators oust Lahore Qalandars
वसीम अकरम और सचिन तेंदुलकर
अकरम ने कहा- नई गेंद से भी वह हाफ वॉली गेंद कर रहे थे। उन्हें यह समझना होगा कि बल्लेबाज उन्हें समझने लगा है कि वह ओवर की शुरुआती दो गेंद यॉर्कर ही डालते हैं। डेथ ओवर्स में या तो वह स्लो कटर डालते हैं या फिर राउंड द विकेट आकर स्टंप्स पर। बल्लेबाज अब इसके लिए तैयार होता है। 16 से 20 ओवर के बीच में उनका इकोनॉमी रेट 11 का रहा है। उन्होंने डेथ ओवर्स में 13 ओवरों में 148 रन खर्च किए हैं। उन्हें एक गेंदबाज के तौर पर यह देखना चाहिए कि वह कैसे बेहतर हो सकते हैं। यह सही समय है जब वह एक नई कला सीखें। वह सीखें कि बैक ऑफ द हैंड स्लोअर बॉल कैसे फेंकी जाती है। उन्हें दो विकेट मिले, लेकिन वह एक गेंदबाज के तौर पर अपना दायित्व निभाने में कामयाब नहीं हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed