फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नन्हें सितारे पृथ्वी शॉ का बढ़ता जा रहा कद, 7 फर्स्ट क्लास मैचों में ठोक दिए 5 शतक

Sat, 18 Nov 2017 09:54 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 18 Nov 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
prithvi shaw slam another first class ton against andhra pradesh
पृथ्वी शॉ
नन्हें सितारे पृथ्वी शॉ का क्रिकेट की दुनिया में कद बढ़ता जा रहा है। उम्र के 18 वें साल में उन्होंने 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 5 शतक ठोक दिए हैं। शॉ की तुलना सचिन तेंदुलकर से होने लगी है। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच में उन्होंने एक और शतक जड़ दिया है। 

 
prithvi shaw slam another first class ton against andhra pradesh
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express
आंध्र प्रदेश के खिलाफ शॉ ने 114 रन बनाए। शॉ ने अब तक जो 5 शतक प्र‌थम श्रेणी में लगाए हैं उनमें से 4 शतक तो सिर्फ रणजी मैचों में बने हैं। आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने करियर की 13 वीं पारी खेली। 
prithvi shaw slam another first class ton against andhra pradesh
पृथ्वी शॉ
रणजी में इस उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शॉ पहले खिलाड़ी बन गए हैं। प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शॉ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने 18 साल की उम्र में प्र‌थम श्रेणी क्रिकेट में 7 शतक जमाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
prithvi shaw slam another first class ton against andhra pradesh
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express
पृथ्वी शॉ ने अपने सभी सात मैचों में 50 से ज्‍यादा का स्कोर किया है। शॉ छठें मैच की पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे। यहीं वह स्कोर करने से चूक गए। बाकी सभी पारियों में उनका बल्ला जमकर बोला है। उनकी 13 पारियों में छह बार वह बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। 
विज्ञापन
prithvi shaw slam another first class ton against andhra pradesh
पृथ्वी शॉ - फोटो : SELF
सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट में बल्लेबाजी का नए आयाम स्थापित किया है। विराट कोहली 29 साल के हो चुके हैं। सात-आठ साल की क्रिकेट उनमें अभी बाकी है। लिहाजा कोहली के बाद पृथ्‍वी शॉ भारतीय बल्लेबाजी के अगले स्तंभ हो सकते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed