टीम इंडिया की युवा सनसनी पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का डेब्यू शतक जमाकर कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी है। 18 वर्ष 329 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ अपने पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। युवा बल्लेबाज ने 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन की सजीली पारी खेली। चलिए आपको पृथ्वी शॉ की जिंदगी के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं:
पृथ्वी का बचपन काफी संघर्ष भरा बीता। वह प्रैक्टिस करने के लिए रोजाना 2 घंटे का सफर तय करके मुंबई में विरार से चर्चगेट तक जाते थे। क्रिकेट अभ्यास छोड़ना उनके लिए किसी पाप से कम नहीं था।
साल 2012 में पृथ्वी को चीडले हलमे स्कूल, मैनचेस्टर की तरफ से खेलने के लिए इंग्लैंड बुलाया गया था। उन्होंने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ते हुए उस दौरे पर 1446 रन बनाए थे। इसके अगले साल 2014 में उन्हें जूलियन वुड क्रिकेट एकेडमी, इंग्लैंड की तरफ से ट्रेंनिंग के लिए ऑफर किया गया। वे यॉर्कशायर ईसीबी काउंटी प्रीमियर लीग में क्लेथोरप्स के लिए खेल चुके हैं।
4 of 11
पृथ्वी शॉ
- फोटो : indian express
पृथ्वी फिर भारत में 14 साल की उम्र में सुर्खियों में आए। 2013 में उन्होंने रिजवी स्कूल की तरफ से खेलते हुए अंडर-16 स्कूल टूर्नामेंट में 300 गेंदों में 546 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इस पारी में उन्होंने 85 चौके और पांच छक्के जमाए। पृथ्वी की इस पारी के बाद अब हर कोई जानना चाहता था कि आखिर क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाल यह नन्हा क्रिकेट कौन है।
5 of 11
पृथ्वी शॉ
- फोटो : indian express
पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू मैच में ही शतक जड़ा था। उन्होंने साल 2016-17 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 120 रन की पारी खेली थी और वह मुकाबला मुंबई 6 विकेट से जीता था।