{"_id":"67f14425cc3ef9b1b9009cf2","slug":"prime-minister-narendra-modi-interacts-with-sri-lankan-cricketers-in-colombo-during-his-visit-2025-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi: श्रीलंका दौरे के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खेल को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PM Modi: श्रीलंका दौरे के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खेल को लेकर हुई चर्चा
Sat, 05 Apr 2025 08:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Apr 2025 08:24 PM IST
सार
पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान कोलंबो में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मुलाकात की है। पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए हुए हैं। इस दौरान मोदी को श्रीलंका ने श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।
श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : PTI
1996 विश्व कप को लेकर हुई बातचीत
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने कहा, 1996 विश्व कप टीम के सदस्य के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ निजी तौर पर मिलना सम्मान की बात की है। हमने सिर्फ खेल के बारे में चर्चा की और 1996 से दौरान हमने किस तरह विश्व कप जीता और किस तरह हमने भारत को हराया, इस बारे में बातचीत की। प्रधानमंत्री क्रिकेट के फॉलो करते हैं और वह हर चीज जानते हैं।
ये भी पढ़ें: CSK vs DC: 2009 के बाद पहली बार दिल्ली ने जीते शुरुआती तीन मैच, 5468 दिन बाद सीएसके को उसके घर में दी मात

श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मोदी
- फोटो : PTI
वास ने कहा, न केवल एक नेता के रूप में, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होने के नाते, उनका क्रिकेट ज्ञान बहुत अच्छा है। उन्होंने मुझसे पूछा कि किस तरह हमने भारत को हराया। जब क्रिकेट की बात आती है तो भी भारत सबसे शक्तिशाली देश है। जिस तरह हमने पीएम मोदी से बात की वो वाकई काफी अच्छा रहा।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi interacts with Sri Lankan cricketers including Sanath Jayasuriya, Chaminda Vaas, Aravinda De Silva, Marvan Atapattu and others, in Colombo.
— ANI (@ANI) April 5, 2025
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/KyqEi1unEG
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका में पीएम मोदी को मित्र विभूषण सम्मान
- फोटो : PTI/ANI
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मोदी को किया सम्मानित
भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। अब इन अच्छे संबंधों को ही मान्यता देते हुए श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को 'मित्र विभूषण सम्मान' का मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।