फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Zone vs North Zone Duleep Trophy 2nd Semi-Final Highlights result match scorecard updates

साउथ जोन फाइनल में: तिलक वर्मा ने खेली कप्तानी पारी, नॉर्थ जोन को सात विकेट से हराया; खिताब से एक कदम दूर

Wed, 02 Sep 2026 03:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Sep 2026 03:20 PM IST
सार

साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। साउथ जोन के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में शतक जड़ने वाले तिलक ने दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतक लगाया।

विज्ञापन
South Zone vs North Zone Duleep Trophy 2nd Semi-Final Highlights result match scorecard updates
तिलक वर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

कप्तान तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक के दम पर साउथ जोन ने दूसरे सेमीफाइनल मैच के चौथे दिन नॉर्थ जोन को सात विकेट से हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। नॉर्थ जोन की दूसरी पारी 297 रन पर ऑलआउट हुई और उसने 181 रनों का लक्ष्य रखा। साउथ जोन के लिए तिलक ने 79 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए जिससे टीम ने तीन विकेट पर 182 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। साउथ जोन का फाइनल में ईस्ट जोन से सामना होगा।
विज्ञापन

बंगलूरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-2 में खेले गए इस मैच के चौथे दिन नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में सात विकेट खोकर 256 रन से पारी आगे बढ़ाई। नॉर्थ जोन की दूसरी पारी 297 रन पर ऑलआउट हो गई और इस तरह उसे 180 रनों की बढ़त मिली। इससे पहले, नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 195 रन बनाए थे, जबकि साउथ जोन ने पहली पारी में 312 रन बनाकर 117 रनों की बढ़त हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थ जोन की दूसरी पारी
नॉर्थ जोन के लिए दूसरी पारी में सनत सांगवान ने 76 और आयुष दोसेजा ने 52 रन बनाए। अंत में अंशुल कंबोज ने 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए, जबकि निशांत सिंधू 35 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ जोन की ओर से एमडी निधीश ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए, जबकि कावुरी साईतेजा और श्रेयस गोपाल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, विद्धवत कावेरप्पा को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

साउथ जोन की शानदार शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ जोन ने अच्छी शुरुआत की। नारायण जगदीशन और रिकी भुई ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। गुरनूर बरार ने रिकी को आउट कर साउथ जोन को पहला झटका दिया जो 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके तुरंत बाद ही शेख रशीद एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साउथ जोन को तीसरा झटका जगदीशन के रूप में लगा जो 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक ने समरन रविचंद्रन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 80 रनों की अविजित साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। रविचंद्रन 32 रन बनाकर नाबाद रहे। नॉर्थ जोन की ओर से आबिद मुश्ताक ने दो और बरार ने एक विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed