फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 CSK vs DC Result: Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update

CSK vs DC: 2009 के बाद पहली बार दिल्ली ने जीते शुरुआती तीन मैच, 5468 दिन बाद सीएसके को उसके घर में दी मात

Sat, 05 Apr 2025 07:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Apr 2025 07:56 PM IST
सार

दिल्ली ने एमए चिदंबरम स्टेडियम पर शनिवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन ही बना सकी। सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है।

विज्ञापन
IPL 2025 CSK vs DC Result: Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
दिल्ली बनाम सीएसके - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 25 रनों से हराया। दिल्ली की यह लगातार तीसरी जीत है और आईपीएल 2025 में उसका अजेय अभियान जारी है। दिल्ली का आईपीएल के 18वें सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है और 2009 के बाद यह पहली बार है जब उसने किसी सीजन के शुरुआती तीन मैच जीते हैं। 
विज्ञापन

IPL 2025 CSK vs DC Result: Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
आईपीएल 2025 तालिका - फोटो : अमर उजाला
अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली 
दिल्ली ने एमए चिदंबरम स्टेडियम पर शनिवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन ही बना सकी। सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है। इससे पहले उसे राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के खिलाफ भी हार मिली थी। चेन्नई के खिलाफ मिली जीत से दिल्ली की टीम अंक तालिका में छह अंक लेकर शीर्ष पर आ गई है, जबकि सीएसके की टीम चार मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ दो अंक लेकर आठवें स्थान पर है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ने तोड़ा चेपॉक का तिलिस्म
दिल्ली ने इस जीत के साथ ही चेपॉक स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ करीब 15 वर्षों से चला आ रहा तिलिस्म भी तोड़ दिया। दिल्ली को सीएसके के खिलाफ चेन्नई में आखिरी बार 2010 में जीत मिली थी। उस वक्त टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। यानी टीम ने 14 साल 11 महीने और 20 दिनों के बाद चेपॉक पर चेन्नई को हराया है। सीएसके और दिल्ली के बीच चेन्नई में 10 मैच खेले गए हैं जिसमें से सीएसके ने सात और दिल्ली ने तीन मुकाबले जीते हैं। 

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: क्या धोनी लेंगे आईपीएल से संन्यास? पहली बार 'थाला' को खेलते देखने पहुंचे माता-पिता; तस्वीर वायरल
विज्ञापन

खराब रही सीएसके की शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 74 रन के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। सीएसके ने रचिन रवींद्र का विकेट गंवाया जिन्हें मुकेश कुमार ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इसके बाद मिचेल स्टार्क ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को मैकगर्क के हाथों कैच कराया। सीएसके की पारी जब तक दोहरे झटके से संभलती, तब तक विपराज निगम ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजकर उसे तीसरा झटका दिया। 

तीन विकेट गिरने के बाद सीएसके ने मथीशा पथिराना की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शिवम दुबे को क्रीज पर उतारा, लेकिन वह भी इस मैच में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा को कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना शिकार बनाया। सीएसके की आधी टीम 100 रन से भी कम स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद विजय शंकर और महेंद्र सिंह धोनी ने छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। 

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: केएल राहुल ने इस मामले में की विराट कोहली की बराबरी, सीएसके के खिलाफ छठी बार जड़ा अर्धशतक
 

विजय-धोनी ने निभाई अविजित साझेदारी 
विजय शंकर ने शानदार बल्लेबाजी की और 54 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए, जबकि धोनी 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई का शीर्ष क्रम इस मैच में एक बार फिर प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सका। सीएसके के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शिवम दुबे ने 18 रन, डेवोन कॉनवे ने 13, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पांच और रचिन रवींद्र ने तीन रन बनाए। दिल्ली की ओर से विपराज निगम ने दो विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिले।

राहुल की शानदार पारी 
इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की मदद से सीएसके के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और राहुल ने 51 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 77 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क का विकेट गंवा दिया। इसके बाद राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। 

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट से उबरे, धोनी को कप्तानी करते नहीं देख सके प्रशंसक; फैंस हुए मायूस

जडेजा ने पोरेल को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया जो 20 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वह भी 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल ने अपनी पारी जारी रखी और आईपीएल करियर का 38वां अर्धशतक जड़ा। समीर और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। रिजवी 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंतिम ओवर में केएल राहुल भी अपना विकेट गंवा बैठे। इसकी अगली ही गेंद पर जडेजा के थ्रो पर आशुतोष शर्मा को धोनी ने रन आउट किया। ट्रिस्टन स्टब्स 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद ने दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा, नूर अहमद और मथीशा पथिराना को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed