{"_id":"61bb362492f8ed20eb38ba01","slug":"photos-team-india-reached-africa-amidst-the-threat-of-omicron-corona-variant-kohli-rahul-coach-dravid-seen-in-face-shield","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया, फेस शील्ड में दिखे कोहली-राहुल समेत बाकी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PHOTOS: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया, फेस शील्ड में दिखे कोहली-राहुल समेत बाकी खिलाड़ी
Thu, 16 Dec 2021 06:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:20 PM IST
सार
भारत को 26 दिसंबर से पहला टेस्ट सेंचूरियन में खेलना है। मैच से पहले भारतीय टीम तीन दिन तक क्वारैंटाइन रहेगी। इसके बाद खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे।
विज्ञापन
जोहानिसबर्ग पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : twitter@BCCI
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच भारतीय टीम गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग पहुंच गई। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी फेस शील्ड में नजर आए। कप्तान विराट कोहली, कोच राहुल द्रविड़ समेत सभी स्टाफ और खिलाड़ी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते देखे गए।
विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने शेयर की फोटो
खिलाड़ियों ने खतरे के बीच खुद को पूरी तरह से ढक रखा था। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- टचडाउन इन साउथ अफ्रीका (दक्षिण अफ्रीका में उतरे खिलाड़ी)।

श्रेयस अय्यर और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
26 दिसंबर से खेला जाएगा पहला टेस्ट
भारत को 26 दिसंबर से पहला टेस्ट सेंचूरियन में खेलना है। मैच से पहले भारतीय टीम तीन दिन तक क्वारैंटाइन रहेगी। इसके बाद खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे। पहले इस सीरीज के मैच 17 दिसंबर से होने थे, लेकिन कोरोना के खतरे के बीच तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
19 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत
वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। टेस्ट टीम के नए उपकप्तान रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज में खेलते नहीं दिखाई पड़ेंगे। उन्हें लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में चोट है। वनडे सीरीज से पहले वह टीम में वापसी करेंगे और वनडे टीम की कमान संभालेंगे। वनडे टीम का फिलहाल एलान नहीं हुआ है।

शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम:
बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), प्रियंक पंचाल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा
स्पिनर: आर अश्विन, जयंत यादव
तेज गेंदबाज: ईशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला।