फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी होने की तोहमत झेल चुका है टीम इंडिया यह क्रिकेटर

Mon, 23 Jan 2017 10:20 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
pervez rasool in team india for T-20 series against england
परवेज रसूल
इंग्लैंड के खिलाफ 26 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के दो दिग्गज क्रिकेटरों को आराम दिया गया है। इन दो खिलाड़ियों की जगह टीम इंडिया में अमित मिश्रा और जम्मू-कश्मीर के परवेज रसूल को शामिल किया गया है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि परवेज रसूल आंतकवादी होने की तोहमत झेल चुके हैं। लेकिन इस वाकये से उबरकर वह 26 जनवरी को कानपुर में टीम इंडिया का झंडा बुलंद करने को तैयार हैं। 


 

आतंकी होने की तोहमत झेल चुका है टीम इंडिया यह क्रिकेटर

pervez rasool in team india for T-20 series against england
parvez rasool - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर घाटी के छोटे से कस्बे बिजबेहाड़ा के रहने वाले रसूल को इंग्लैड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले भी उन्हें साल 2013 में जिंबाब्वे दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह वहां अंतिम एकदश में जगह बनाने में सफल नहीं हुए थे। साल 2014 में परवेज को टीम इंडिया की ओर से बांग्लादेश दौरे पर वनडे खेलने का मौका मिला था। उस मैच में परवेज कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे। उन्होंने 10 ओवर में 60 रन दिए थे।  

 

आतंकी होने की तोहमत झेल चुका है टीम इंडिया यह क्रिकेटर

pervez rasool in team india for T-20 series against england
परवेज रसूल
घटना साल 2009 की है जब परवेज रसूल को बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में संदिग्ध आतंकवादी समझकर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जांच के बाद रसूल पाक साफ निकले थे। इस घटना के बारे में रसूल बताते हैं कि साल 2009 में वह सीके नायडू अंडर-22 टूर्नामेंट में खेलने बंगलूरू गए थे। टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम स्थित कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन काम्प्लेक्स में ठहरी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ क्रिकेटरों के बैग में विस्फोटक हैं। पुलिस ने रसूल और एक अन्य क्रिकेटर से पूछताछ की, लेकिन वह बेदाग साबित हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी होने की तोहमत झेल चुका है टीम इंडिया यह क्रिकेटर

pervez rasool in team india for T-20 series against england
परवेज रसूल
उस समय जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताया था। उमर ने कहा था कि वे इस मामले में चुप नहीं बैठने वाले हैं। उन्होंने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में मुद्दे को उठाया था और इस तरह के मामले में खास एहतियात बरतने को कहा था।

 
विज्ञापन

आतंकी होने की तोहमत झेल चुका है टीम इंडिया यह क्रिकेटर

pervez rasool in team india for T-20 series against england
परवेज रसूल
रसूल अब तक अपने करियर में एक वनडे के अतिरिक्त 58 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। जिसकी 34.83 की औसत से 156 विकेट हासिल किए हैं। जबकि बल्ले से 38.87 की औसत से 3343 रन बनाए हैं। उनके नाम प्रथमश्रेणी क्रिकेट में 8 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed