{"_id":"588459e64f1c1b632af0067f","slug":"up-election-who-is-behind-the-sp-congress-alliance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-सपा गठबंधन बनने के पीछे प्रियंका गांधी का अहम रोल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस-सपा गठबंधन बनने के पीछे प्रियंका गांधी का अहम रोल
Mon, 23 Jan 2017 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jan 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस और सपा के गठबंधन की बात पिछले कई महीने से अटकी थी। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की उम्मीद न के बराबर हो गई थीं, लेकिन कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने खुद मोर्चा संभालते हुए सपा नेताओं से बातचीत की। शनिवार को प्रियंका गांधी ने सपा नेता रामगोपाल यादव से बातचीत की। इसके बाद रविवार को उनकी बात अखिलेश यादव से हुई।
2 of 6
मीडिया में ये चर्चा थी कि प्रियंका गांधी के अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के साथ अच्छे संबंधों को भी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा गया। ये भी माना गया कि कांग्रेस और सपा में गठबंधन की शुरुआत इन दोनों के बीच बातचीत से शुरू हुई थी। यूपी में कई जगहों पर पोस्टर भी दिखे, जिनमें प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के साथ लोकल उम्मीदवार दिखे।
3 of 6
- फोटो : facebook
जानकारों की मानें तो कांग्रेस की ओर से 120 सीटों की मांग रखी गई जबकि अखिलेश 99 सीट पर अड़े थे। हालांकि अब कांग्रेस आलाकमान की ओर से भेजे गए दूतों की अखिलेश के साथ हुई लंबी बातचीत का कोई ठोस नतीजा निकलता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रियंका वाड्रा
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव को सपा और साइकिल मिलने के बाद कांग्रेस इस कदर उत्साहित थी मानो कुछ घंटों में गठबंधन और सीटों के तालमेल की घोषणा हो जाएगी। न तो सपा की ओर से अधिकारिक तौर पर स्पष्ट हुआ कि कितनी सीट देने को तैयार है और न ही कांग्रेस के वार्ताकार स्पष्ट आंकड़ा बता पाए कि उन्हें कितनी सीट चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
राज बब्बर व गुलाम नबी आजाद
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस को रविवार सुबह का इंतजार था। यूपी कांग्रेस से जुड़े नेता शनिवार को सुबह से देर शाम तक खामोश रहे। देर शाम यूपी के प्रभारी और पार्टी महासचिव गुलाम नबी आजाद दस जनपथ सोनिया गांधी के आवास से बाहर निकले। कार का शीशा थोड़ा सा खोला और संक्षिप्त बातचीत में मीडिया से कहा कि गठबंधन पर सुबह तक पता चलेगा। सुबह गठबंधन हो ही गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।