पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज के बाद टेस्ट की मेजबानी करना चाहता है। पीसीबी ने साफ शब्दों में यह कह दिया है कि वह अपने घर पर ही टेस्ट सीरीज खेलना चाहता है, अगर श्रीलंकाई की टीम को यूएई में टेस्ट सीरीज खेलनी है तो फिर उसे खर्च उठाना पड़ेगा। हाल ही में पाकिस्तान ने टी-20 और वन-डे सीरीज की मेजबानी की थी। लंबे समय के बाद कोई टीम पाकिस्तानी जमीन पर क्रिकेट खेलने गई थी।
2 of 4
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
पीसीबी ने कहा है कि वह यूएई में टेस्ट सीरीज का खर्चा अकेले उठाने को तैयार नहीं हैं। पीसीबी चाहता है कि अगर श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज नहीं खेलना चाहती है और यूएई में टेस्ट सीरीज खेलने की इच्छुक है तो फिर पीसीबी के साथ मिलकर सीरीज के आयोजन का खर्च उठाना पड़ेगा।
3 of 4
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : social media
पीसीबी के चैयरमेन एहसान मनी और सीईओ वसीम खान ने दुबई में आईसीसी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के अधिकारियों को इस बात के बारे में बताया है कि अगर श्रीलंका यूएई में टेस्ट सीरीज खेलना चाहती है, तो फिर उन्हें इसका खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाने के बाद भी अगर श्रीलंका वहां नहीं खेलना चाहता है, तो उसे आयोजन के खर्चे में भागीदारी देनी होगी।
4 of 4
श्रीलंका vs पाकिस्तान
- फोटो : social media
आईसीसी के नियम के मुताबिक मेजबानी करने वाली टीम को ही सीरीज के आयोजन का पूरा खर्च उठाना होता है। पीसीबी चाहता है कि श्रीलंकाई टीम के पाकिस्तान आने से उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि सुधरे। इससे और भी देश पाकिस्तान में आकर खेलने को राजी हों, हालांकि वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए ही श्रीलंकाई बोर्ड को बड़ी मुश्किल के बाद पाकिस्तान में खेलने के लिए राजी किया जा सका था।