{"_id":"5da5adae8ebc3e0172327d5b","slug":"pcb-asks-sri-lanka-to-share-expenses-for-a-test-series-in-uae","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाई-पाई को मोहताज हुआ पाकिस्तान, तल्ख अंदाज में श्रीलंका से बोला-खेलो वरना आधा खर्चा बांटो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाई-पाई को मोहताज हुआ पाकिस्तान, तल्ख अंदाज में श्रीलंका से बोला-खेलो वरना आधा खर्चा बांटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज के बाद टेस्ट की मेजबानी करना चाहता है। पीसीबी ने साफ शब्दों में यह कह दिया है कि वह अपने घर पर ही टेस्ट सीरीज खेलना चाहता है, अगर श्रीलंकाई की टीम को यूएई में टेस्ट सीरीज खेलनी है तो फिर उसे खर्च उठाना पड़ेगा। हाल ही में पाकिस्तान ने टी-20 और वन-डे सीरीज की मेजबानी की थी। लंबे समय के बाद कोई टीम पाकिस्तानी जमीन पर क्रिकेट खेलने गई थी।
2 of 4
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
पीसीबी ने कहा है कि वह यूएई में टेस्ट सीरीज का खर्चा अकेले उठाने को तैयार नहीं हैं। पीसीबी चाहता है कि अगर श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज नहीं खेलना चाहती है और यूएई में टेस्ट सीरीज खेलने की इच्छुक है तो फिर पीसीबी के साथ मिलकर सीरीज के आयोजन का खर्च उठाना पड़ेगा।
3 of 4
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : social media
पीसीबी के चैयरमेन एहसान मनी और सीईओ वसीम खान ने दुबई में आईसीसी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के अधिकारियों को इस बात के बारे में बताया है कि अगर श्रीलंका यूएई में टेस्ट सीरीज खेलना चाहती है, तो फिर उन्हें इसका खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाने के बाद भी अगर श्रीलंका वहां नहीं खेलना चाहता है, तो उसे आयोजन के खर्चे में भागीदारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्रीलंका vs पाकिस्तान
- फोटो : social media
आईसीसी के नियम के मुताबिक मेजबानी करने वाली टीम को ही सीरीज के आयोजन का पूरा खर्च उठाना होता है। पीसीबी चाहता है कि श्रीलंकाई टीम के पाकिस्तान आने से उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि सुधरे। इससे और भी देश पाकिस्तान में आकर खेलने को राजी हों, हालांकि वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए ही श्रीलंकाई बोर्ड को बड़ी मुश्किल के बाद पाकिस्तान में खेलने के लिए राजी किया जा सका था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।