IPL के 11वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीम अपने एक-एक मैच खेल चुकी है। फैंस अपनी-अपनी फेवरेट टीमों को सपोर्ट करने के लिए जी जान से जुट चुके हैं। अब जैसे-जैसे ये 'क्रिकेट का महाकुंभ' आगे बढ़ते जाएगा खेल का रोमांच और बढ़ता जाएगा। सोशल मीडिया पर इसकी आमद भी हो चुकी है।
शनिवार को खेले गए आईपीएल 2018 के पहले मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मैदान में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आमने-सामने थी। मैच भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता हो, लेकिन दिल मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी मयंक मार्केंडय ने जीत लिया। उनकी जमकर तारीफ हुई। प्रशंसाओं का सिलसिला विदेश तक जा पहुंचा। इसी चक्कर में मशहूर पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास जमकर ट्रोल हो गई।
पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकरिंग में जाना-पहचाना नाम जैनब अब्बास ने भी ट्वीट कर मयंक की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि, "आजकल लेग स्पिनर क्रिकेट मैदान पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। राशिद खान, शादाब खान, युजवेंद्र चहल के बाद मुंबई इंडियंस के मयंक मार्केंडय..वाकई कमाल है।"
इसके बाद तो जैनब की मानो शामत आ गई। पाकिस्तानियों ने ही उनपर जमकर निशाना साधा। तरह-तरह के जवाबों में किसी ने उन्हें देशद्रोही करार किया तो किसी ने आईपीएल का बायकॉट करने की सलाह दे डाली। किसी यूजर ने लिखा कि आईपीएल के लिए ट्वीट करना वाकई शर्मनाक है।
देखिए मजेदार ट्वीट्स...