आईपीएल में रिटेंशन लिस्ट आने के साथ ही इसको लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। जब भी इस लीग की चर्चा होती है तो फैंस के मन में इस बारे में जानने की उत्सुकता रहती है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा क्यों नहीं लेते हैं। तो हम आपको बता दें कि मुंबई में 2008 में 26/11 को हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान का कोई भी क्रिकेटर आईपीएल में नहीं खेल सका। हालांकि, आईपीएल के पहले सीजन में 12 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस लीग में हिस्सा लिया था और फ्रेंचाइजी ने उन पर काफी खर्च भी किया था। हालांकि, अब दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते उन्हें मौका नहीं मिलता। इसी वजह से 2015 में पाकिस्तान ने अपनी टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत की थी।
आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल में अब तक पाकिस्तान के कौन-कौन क्रिकेटर खेल चुके हैं...इसके अलावा आईपीएल और पीएसएल में खेलने वाले क्रिकेटर कौन-कौन से हैं...
2 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
1. सोहैल तनवीर
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। PSL में वह कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तांस क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के लिए खेल चुके।
3 of 11
आईपीएल में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
2. शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी IPL में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे। PSL में वह पेशावर जाल्मी, कराची किंग्स, मुल्ताल सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स जैसी टीमों से खेल चुके।
4 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
3. शोएब मलिक
साल 2008 में शोएब मलिक ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से खेले थे, PSL में वह कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तांस और पेशावर जाल्मी से खेल चुके।
5 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
4. मिस्बाह उल हक
मिस्बाह उल हक ने 2008 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था। PSL में वह पेशावर जाल्मी से खेल चुके।