पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रहे अब्दुल रज्जाक ने विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व पाक खिलाड़ी ने कहा है कि विराट कोहली इसलिए सफल बल्लेबाज हैं, क्योंकि उन्हें दो महीने खेलने के लिए 20 करोड़ रुपए मिलते हैं। रज्जाक ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लेकर कहा कि सहवाग को स्टार बनाने में पाकिस्तानी टीम का बड़ा हाथ है।
2 of 4
अब्दुल रज्जाक
- फोटो : सोशल मीडिया
अब्दुल रज्जाक ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग को हमने बड़ा खिलाड़ी बनाया। वो इतने बड़े खिलाड़ी इस वजह से बन पाए, क्योंकि हमारे टीम की फील्डिंग खराब थी। रज्जाक ने ये सब एक पाकिस्तान के एक टीवी शो में कहा है। रज्जाक इस बार पीएसएल में क्वेटा ग्लेडियर्स के कोच हैं। पीएसएल 20 फरवरी से शुरू हो रहा है।
3 of 4
अब्दुल रज्जाक
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के मुकाबले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तुलना करते हुए रज्जाक ने कहा कि नैचुरल टैलेंट पाकिस्तान में ज्यादा है। भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन का कारण है आईपीएल। अगर आईपीएल को निकाल दिया जाए तो भारतीय क्रिकेटर औसत हैं। पाकिस्तान क्रिकेट सिस्टम खराब है। अगर विराट कोहली को दो महीने के 20 करोड़ रुपए मिलेंगे तो वो अपने देश को जिताने के लिए खेलेगा। रज्जाक ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी आर्थिक तौर पर काफी मजबूत हैं। हमारे यहां मोहम्मद आमिर ने देश के लिए खेलना छोड़ दिया।
4 of 4
अब्दुल रज्जाक
- फोटो : सोशल मीडिया
रज्जाक ने सहवाग के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि वीरेंद्र सहवाग के पास फुटवर्क नहीं था। उनकी आंखें और बैट का स्विंग गजब का था। मुल्तान में उन्होंने तिहरा शतक लगाया था। अगर आप एक बल्लेबाज के आठ कैच छोड़ेंगे तो वो फिर 350 रन ही बनाएगा। पाकिस्तान टीम हमेशा खिलाड़ी बनाती है। जो कहीं परफॉर्म नहीं करता वो पाकिस्तान के खिलाफ करता है। उन्होंने कहा कि हमने एंड्र्यू सायमंड्स को स्टार बना दिया।