फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए मोटेरा स्टेडियम को देखकर भावुक हुए गांगुली, याद किए कप्तानी वाले दिन 

Wed, 19 Feb 2020 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 19 Feb 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly reacts to worlds largest cricket stadium in Motera
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

मोटेरा स्टेडियम को देखकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली काफी प्रभावित हुए। अहमदाबाद के मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है। इसमें 1 लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। 


 

BCCI President Sourav Ganguly reacts to worlds largest cricket stadium in Motera
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'अहमदाबाद में इतना बड़ा और शानदार स्टेडियम देखकर खुशी हुई। एक खिलाड़ी, कप्तान के तौर पर इस मैदान से मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। ईडन में हजारों लोगों की तादाद को देखकर बड़ा हुआ। इस स्टेडियम को 24 तारीख को देखने के लिए बेसब्र हूं।'

BCCI President Sourav Ganguly reacts to worlds largest cricket stadium in Motera
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस स्टेडियम का उद्घाटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हाथों किए जाने की खबर थी, मगर बुधवार को एक अंग्रेजी वेबसाइट अहमदाबाद मिरर में छपी खबर के मुताबिक ट्रंप के दौरे से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने ऐसी खबरों का खंडन किया है। इसके बाद अब यह साफ हो गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly reacts to worlds largest cricket stadium in Motera
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

हालांकि, इस स्टेडियम में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप मिलकर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इस स्टेडियम का पुनर्निर्माण किया गया है। सबसे पहले यह स्टेडियम 1982 में बना था। 

विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly reacts to worlds largest cricket stadium in Motera
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

इसके लिए गुजरात सरकार ने 50 एकड़ जमीन दी थी। साल 1983 से इस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाने लगा। अभी तक मोटेरा में एक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय, 12 टेस्ट मैच और 23 वन-डे आयोजित किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed