फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह का रोड़ा बना इंग्लैंड, वर्ल्ड कप से बाहर होना तय, पढ़ें पूरा गणित

Thu, 04 Jul 2019 06:03 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 04 Jul 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
pakistan may be out from cricket world cup 2019, after England beat new zealand by 119 runs
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media

वर्ल्ड कप के 41वें मुकाबले में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को 119 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया और भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है। पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल की रेस में कायम है, लेकिन उसका रास्ता बहुत कठिन है। ऐसे में आईए समझते हैं पूरा गणितः


 

pakistan may be out from cricket world cup 2019, after England beat new zealand by 119 runs
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की रेस बहुत ही कठिन हो गई है। जी हां, अभी तक तीन टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई की है। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 14 अंको के साथ पहले, भारत 13 अंको के साथ दूसरे, इंग्लैंड 12 अंको के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड 11 अंको के साथ चौथे नंबर पर काबिज है। वहीं, पाकिस्तान नौ अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद है।
 

pakistan may be out from cricket world cup 2019, after England beat new zealand by 119 runs
pak vs ban - फोटो : file photo

पाकिस्तान का अगला मुकाबला बांग्लादेश से पांच जुलाई को होना है। अगर वह बांग्लादेश को हरा देता तो उसके 11 अंक हो जाएंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के अंक बराबर हो जाएंगे। बराबर अंक होने की वजह से सेमीफाइनल का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan may be out from cricket world cup 2019, after England beat new zealand by 119 runs
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड से हारने के बाद न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 0.175 है, जबकि पाकिस्तान का नेटरनरेट फिलहाल -0.792 है। नेट रनरेट के मुताबिक दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर है। ऐसे में गणित यह है कि अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराना होगा, जो कि आसान नहीं है। यह इसलिए क्योंकि आंकड़े कुछ ऐसे हैं, जो पाकिस्तान के लिए लगभग असंभव दिख रहे हैं।

विज्ञापन
pakistan may be out from cricket world cup 2019, after England beat new zealand by 119 runs
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पहला गणित यह है कि उसे पहले बल्लेबाजी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान अपनेआप सेमीफाइनल की रेस व वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो जाएगा। दूसरा गणित यह है कि अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रन का स्कोर करता है तो उसे बांग्लादेश को भी 308 रन से ही हराना होगा, जो असंभव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed