धोनी के बलिदान बैज वाले ग्लव्स का विवाद अभी थमा भी नहीं कि पाकिस्तान की टीम एक नए विवाद को अंजाम देने की कोशिश में लग गई है।
भारतीय खिलाड़ियों को चिढ़ाना चाह रहे थे पाकिस्तानी प्लेयर्स, फिरा पूरे प्लान पर पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो भारत के खिलाफ होने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम भारतीय खिलाड़ियों के आउट होने पर अलग तरह से जश्न मनाने का सोच रही है।
दरअसल पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारतीय टीम द्वारा सेना की टोपी पहनकर मैच खेलने के जवाब में इस तरह का काम करना चाहती है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए उन्हें सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान लगाने की सलाह दी है।
Reports state that the PCB has told its players to stick to cricket and turned down a request from Sarfaraz Ahmed and his team to celebrate India’s wickets ‘differently’ in retaliation to Kohli and Co. wearing army caps during an ODI against Australia in March #CWC19 #IndvPak
इससे पहले खुद पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने ही भारतीय टीम द्वारा सेना की टोपी पहनने की शिकायत की थी और धोनी के बलिदान बैज के मामले में भी नाराजगी जताई थी।
फिलहाल पीसीबी का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सही भी है क्योंकि टीम लगातार 11 हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी है और वो नहीं चाहेंगे कि फिर से टीम का संतुलन बिगड़े।