फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board Isn't Begging But Will Push For India Series Said PCB Cheif

“भारत को पाक के खिलाफ खेलना ही होगा, भीख नहीं अधिकार मांग रहे हैं”

Fri, 02 Dec 2016 08:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Cricket Board Isn't Begging But Will Push For India Series Said PCB Cheif
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Blogspot
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान को हाल ही में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया है। हाल ही में पीसीबी के अध्यक्ष ने कहा थी का भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ मना कर दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पीसीबी ने इस मुद्दे को आईसीसी की कार्यकारी मीटिंग में भी उठाया था।
विज्ञापन


एसीसी का अध्यक्ष बनने के बाद शहरयार खान ने मीडिया के सामने एक बार फिर वही रोना रोया है। उन्होंने कहा कि हम उनके हमारे साथ खेलने की भीख नहीं मांग रहे। लोग इस भ्रम में न रहें। मगर बीसीसीआई द्वारा साइन किए गए समझौते (MoU) के तहत भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 2015 लेकर 2023 के बीच 6 द्विपक्षीय सीरीज खेलनी थी। हालांकि भारतीय बोर्ड ने अपना वचन नहीं निभाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “यह हमारा फर्ज है कि हम उस समझौते का सम्मान करें। भारत को पाकिस्तान की मेजबानी में कम से कम दो सीरीज खेलनी ही हैं क्योंकि 2007 में भारत मेजबान था, जो दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज थी। इस समझौते के तहत भारत को पाकिस्तान में आकर 4 सीरीज खेलनी है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को भारत की वजह से भुगतना पड़ रहा है

Pakistan Cricket Board Isn't Begging But Will Push For India Series Said PCB Cheif
शहरयार खान - फोटो : Dawn
शहरयार खान ने एक बार फिर भारत पर वादाखिलाफी का ठीकर फोड़ते हुए कहा कि बीसीसीआई अपने द्वारा साइन किए गए अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। पीसीबी को भारत-पाकिस्तान सीरीज के वजह से बड़ा आर्थिक फायदा होता है और वो इस सीरीज पर काफी निर्भर रहता है।

खान ने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए मना करता है रहा है, जिसकी वजह से उसे काफी नुकसान हो रहा है। इस मुददे को आईसीसी की मीटिंग में भी उठाया गया था, मगर भारत ने अपने वर्चस्व का इस्तेमाल करते हुए इसे टाल दिया।

खान ने कहा, “हम अपने वकील से बात करे हैं कि इस समझौते पर क्या किया जा सकता है। इस मुद्दो को एसीसी मीटिंग में भी उठाया जाएगा।”

एसीसी की मीटिंग 17 दिसंबर को कोलंबो में होगी। हालांकि इस मीटिंग का उद्देश्य एशिया में क्रिकेट का भविष्य और दिशा तय करना है, मगर पीसीबी अध्यक्ष किसी और ही मूड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed