फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan Cricket: 'बाबर आजम को घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहिए', वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तानी बैटर पर साधा निशाना

Mon, 21 Oct 2024 10:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Oct 2024 10:45 AM IST
सार

शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सहवाग ने कहा कि बाबर को अब घरेलू क्रिकेट में भाग लेना चाहिए और फिर मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए।

विज्ञापन
Pakistan Cricket: 'Babar Azam should play domestic tournaments', Virender Sehwag targets Pakistani batsman
बाबर और सहवाग - फोटो : Twitter
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन पर तंज कसा है और उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए कहा है। मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान की चयन समिति ने पूर्व कप्तान बाबर आजम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर करके सभी को चौंका दिया था। कामरान गुलाम को अपनी पहली टेस्ट कैप सौंपी गई और बाबर की जगह को भरने के लिए कहा गया। कामरान ने इसका जमकर फायदा भी उठाया और शतक जड़ा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 118 गेंदों में 124 रन बनाए।
Pakistan Cricket: 'Babar Azam should play domestic tournaments', Virender Sehwag targets Pakistani batsman
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी - फोटो : PCB
शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सहवाग ने कहा कि बाबर को अब घरेलू क्रिकेट में भाग लेना चाहिए और फिर मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। उन्होंने कहा- बाबर आजम को अब घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। उसे अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए, कुछ समय परिवार के साथ बिताना चाहिए और इसके बाद शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए।
Pakistan Cricket: 'Babar Azam should play domestic tournaments', Virender Sehwag targets Pakistani batsman
सहवाग - फोटो : PTI
भारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मानसिक रूप से अधिक थके हुए दिख रहे हैं। इस 46 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने बाबर को मानसिक रूप से मजबूत होने को कहा। उन्होंने कहा, 'बाबर से उम्मीदें कम होने और कप्तानी से उनके इस्तीफे से ऐसा लगता है कि वह तकनीक के मामले में मानसिक रूप से अधिक प्रभावित हुए हैं। उसे मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उनके जैसे खिलाड़ी जल्दी वापसी करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Cricket: 'Babar Azam should play domestic tournaments', Virender Sehwag targets Pakistani batsman
कामरान गुलाम - फोटो : PCB
कामरान गुलाम की पारी ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट की टोन सेट की और इसके बाद यह नोमान अली और साजिद खान ने अपनी फिरकी में इंग्लैंड की टीम को फंसा लिया। दोनों ने मिलकर दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के सभी 20 विकेट लिए। साजिद ने सात विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में नोमान का जादू चला और उन्होंने आठ विकेट झटके। पाकिस्तान ने 125 रन की जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर कर ली और सीरीज का निर्णायक मैच रावलपिंडी में 24 अक्तूबर से शुरू होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed