{"_id":"5dfe373a8ebc3e881e6a4301","slug":"pak-vs-sl-abid-ali-becomes-first-pakistani-to-score-consecutive-hundreds-in-1st-two-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAKvSL: आबिद अली ने करियर के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में जड़ा शतक, बना डाला नया कीर्तिमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvSL: आबिद अली ने करियर के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में जड़ा शतक, बना डाला नया कीर्तिमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आबिद अली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने शतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने शतक के साथ ही दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में भी जगह बना ली है। पाकिस्तानी बल्लेबाज का यह दूसरा ही टेस्ट मैच था और उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले में शतक जड़ दिया। इसी के साथ वे लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं।
2 of 5
आबिद अली
- फोटो : ट्विटर
आबिद ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। 32 वर्षीय आबिद ने स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर स्वीप शॉट के साथ दो रन लिए और यह कारनामा अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने रावलपिंडी में अपने डेब्यू टेस्ट में 109 रन की नाबाद पारी खेली थी जो ड्रॉ रहा था।
3 of 5
आबिद अली
- फोटो : ट्विटर
वहीं तीसरे दिन, दूसरी पारी में पाकिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 395 रन बनाए और 315 रन की बढ़त ले ली। पाकिस्तान की तरफ से सालामी बल्लेबाज शान मसूद और आबिद अली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 278 रनों की साझेदारी की। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने शतक पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आबिद अली
- फोटो : pti
इससे पहले रावलपिंडी में डेब्यू टेस्ट में भी शतक के साथ आबिद टेस्ट और वनडे डेब्यू में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने इसी साल की शुरुआत में दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले वनडे में 112 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दिसंबर 1984 में घरेलू मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण के बाद पहले तीन टेस्ट में तीन शतक जमाए थे।
पाकिस्तान के यासिर हमीद ने अपने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई थीं और वजाहतुल्लाह वास्ती ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। यानी इन दोनों बल्लेबाजों ने भी अपने पहले दोनों टेस्ट मैचों में दो सेंचुरी लगाई थीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।