IND vs PAK Weather Update: भारत-पाकिस्तान मैच शुरू, पर क्या अब भी बारिश का खतरा? जानें क्या कहते हैं नियम
Today Colombo Weather IND vs PAK Reserve Day Asia Cup 2023 : क्या भारत-पाकिस्तान मैच आज भी पूरा हो पाएगा? क्या आज भी बारिश विलेन बनेगी? यह तमाम सवाल फैंस के मन में हैं। आइए जानते हैं कि कोलंबो में आज यानी रिजर्व डे पर मौसम का क्या हाल रहने वाला है....
No Match!! 😔#MominSaqib #INDvsPAK #AsiaCup #Colombo pic.twitter.com/zQPdjYrxog
— Momin Saqib (@mominsaqib) September 10, 2023
अगर आज भारत-पाकिस्तान मैच की शुरुआत होती है तो नियम के मुताबिक मैच की शुरुआत वहीं से होगी, जहां तक रविवार को खेला गया था। यानी भारतीय पारी 24.1 ओवर के आगे से शुरू होगी। भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। खेल की शुरुआत यहीं से होगी और पूरे 50 ओवर का मैच कराया जाएगा। फिर पाकिस्तान भी पूरे 50 ओवर खेलेगी।
रिजर्व डे के दिन भी कोलंबो का वेदर फॉरकास्ट इतना अच्छा नहीं दिख रहा है। वहां आज सुबह से बारिश हो रही है और मैदान कवर्स में ही है। हालांकि, धूप निकलने की संभावना है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार फिर भारत पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण धुल सकता है। यानी रिजर्व डे के दिन भी बारिश की पूरी संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो में शाम पांच बजे के आसपास 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मैच अपने नियमित समय दोपहर तीन बजे ही शुरू होगा। वहीं, वेदर.कॉम के मुताबिक, आज दोपहर तीन बजे के बाद से कोलंबो में बारिश की संभावना कभी भी 70 प्रतिशत से कम नहीं हुई है। यानी कल से भी ज्यादा बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश की सबसे ज्यादा संभावना शाम साढ़े पांच बजे की है।
It's raining in Colombo. (Revsportz). pic.twitter.com/kUQUVVFk3w
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 11, 2023
Heavy rain at Colombo Stadium, very Sad News for Fans😔.#PAKvIND #INDvPAK #INDvsPAK #PakvsInd pic.twitter.com/Z6NyV1votv
— Shaharyar Ejaz 🏏 (@SharyOfficial) September 11, 2023
It's raining at the moment in Colombo. (RevSportz)
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) September 11, 2023
- Bad news for cricket fans..!! pic.twitter.com/kLpuMT9vXy