दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एबी डीविलियर्स के संन्यास से वापस लौटने की इच्छा जताए जाने को लेकर उठे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उन्होंने इस आक्रामक बल्लेबाज से कहा था कि उनकी पेशकश पर विचार करने के लिए अब बहुत देर हो चुकी है।
उन्होंने कहा जब वे दोनों आईपीएल में भारत में खेल रहे थे तब डीविलियर्स ने फोन करके उनसे यह आग्रह किया था। डुप्लेसिस चेन्नई सुपरकिंग्स और डीविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से आईपीएल में खेल रहे थे।
3 of 7
फाफ
- फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका की भारत के हाथों छह विकेट से हार के बाद यह समाचार सामने आया कि डीविलियर्स संन्यास से वापसी करके विश्व कप में खेलना चाहते हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने टीम चयन से ठीक पहले की गयी उनकी यह पेशकश ठुकरा दी थी। प्लेसिस ने इससे पहले इस पर टिप्पणी नहीं की थी लेकिन सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद उन्होंने इस मसले पर खुलकर बात की।
प्लेसिस ने कहा कि वह (डीविलियर्स) मेरे पास नहीं आया। हमने केवल फोन पर बातचीत की। टीम चयन से पहले वाली रात को उसने मुझे फोन किया। उसने केवल यही कहा कि मुझे ऐसा लगता है। मैंने उससे कहा कि मुझे लगता है कि बहुत देर हो चुकी है लेकिन मैं अगली सुबह कोच और चयनकर्ताओं से उनकी राय जानने के लिए बात करूंगा क्योंकि टीम लगभग तय है। उन्होंने कहा कि उस दिन टीम घोषित होनी थी। जब मैंने कोच और चयनकर्ताओं से बात की तो वे इस पर सहमत थे कि अब बहुत देर हो चुकी है और टीम में बदलाव करना संभव नहीं है।
5 of 7
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के एक साल बाद वह क्रिकेट में वापसी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने टीम प्रबंधन से बात की थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनके इस बात पर ध्यान नहीं दिया। पिछले महीने वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन से 24 घंटे पहले उन्होंने खेलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन बोर्ड ने इसे ठुकरा दिया।