फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया कप में रिकॉर्ड बनाने वाली ओमान ने अब किया बड़ा उलटफेर

Fri, 11 Mar 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
World Twenty20: Oman Beats Ireland By Two Wickets
ओमान
पहली बार टी-20 फॉरमेट में खेले गए एशिया कप में वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका, भारत और पाकिस्तान की मौजूदगी के बीच सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ओमान ने अब टी-20 वर्ल्ड कप में उलटफेर की शुरुआत कर दी है।


ओमान ने बांग्लादेश में खेले गए एशिया कप टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड बनाया था और इसी टीम ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य टीमों को चौंका दिया। कमजोर कही जाने वाली ओमान की टीम ने अपने से कहीं मजबूत टीम आयरलैंड को अपने पहले ही मैच में 2 विकेट से हरा दिया है।

एशिया कप में सबसे बड़ा स्कोर करने वाली टीम है ओमान

World Twenty20: Oman Beats Ireland By Two Wickets
ओमान
आयरलैंड वही टीम है जिसने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हरा चुकी है और इस टीम के खेल को देखते हुए उसे टेस्ट खेलने वाली टीम का दर्जा देने की मांग भी उठती रही है।

एशिया कप में मुख्य चरण के मुकाबले लो स्कोरिंग रहे। मुख्य चरण के पहले मैच में भारत ने मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 166 रन बनाए और इसके बाद खेले गए सभी 10 मैचों में यही सबसे बड़ा स्कोर बनकर रह गया। साथ ही कोई भी बड़ी टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी। इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर करने का रिकॉर्ड ओमान जैसी कम चर्चित टीम के नाम रहा जिसने एशिया कप के क्वालीफाइंग चरण के दूसरे ही मैच में हॉंगकॉंग के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे।

आयरलैंड की टीम में थे कई बड़े सितारे, लेकिन टीम को मिली हार

World Twenty20: Oman Beats Ireland By Two Wickets
ओमान

धर्मशाला में ओमान ने टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर ग्रुप-ए में बुधवार को एक रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को दो विकेट से हरा दिया। आयरलैंड की ओर से रखे गए 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम ने 2 गेंद शेष रहते 8 विकेट पर 157 रन बनाए।

उसकी ओर से मैन ऑफ द मैच आमेर अली ने 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 32 रन बनाए। ओमान की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर जीशान मकसूद (38) तथा खावर अली (34) ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद जतिंदर सिंह ने 24 रनों की पारी खेली जबकि अजय लालचेटा ने नाबाद छह रन बनाए।

आयरलैंड की ओर से केविन ओ ब्रायन, मैक्स सोरेंसन और एंडी मैक्ब्रिन ने दो-दो विकेट चटकाए। इससे पहले, आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 154 रन बनाए। उसकी ओर से गैरी विल्सन ने 38 जबकि कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड और पॉल स्टर्लिंग ने 29-29 रनों का योगदान दिया। नील ओ ब्रायन ने 16 जबकि केविन ओ ब्रायन ने 14 रन बनाए। एंड्रयू प्वाइंटर 11 और एंडी मैक्ब्रिन 10 रन पर नाबाद लौटे। ओमान की ओर से मुनीस अंसारी ने तीन विकेट झटके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
एशिया कप में वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका और भारत की मौजूदगी के बीच सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ओमान ने अब टी-20 वर्ल्ड कप में उलटफेर की शुरुआत कर दी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed