रविवार 20 अगस्त को दांबुला में भारत और श्रीलंका के बीच पांच वन डे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की अब कमी नहीं है। ओपनिंग और मध्यमक्रम से लेकर ऑल राउंडर तथा गेंदबाजी सभी में भारत के पास मैच विनर खिलाड़ी हैं। कप्तान विराट कोहली पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं।
ओपनिंग में रोहित-शिखर की जोड़ी
2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
ओपनिंग में रोहित शर्मा और शिखर धवन के अलावा और कोई विकल्प कप्तान
विराट कोहली नहीं आजमाएंगे। चैंपियंस ट्राफी से लगातार शिखर धवन काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा वन डे में काफी मंझे हुए खिलाड़ी हैं। दोनों भारत को ठोस और तेज शुरुआत देने में योग्य हैं। दोनों ओपनिंग के लिए टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हो सकते हैं।
विराट-धोनी के साथ राहुल भी होंगे मिडिल ऑर्डर में
3 of 6
विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : instagram
कप्तान विराट कोहली और
महेंद्र सिंह धोनी के साथ केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं। राहुल चैंपियंस ट्राफी में नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। युवराज की गैर मौजूदगी में राहुल विराट कोहली की पहली पसंद हो सकते हैं।
पांडे और जाधव होंगे पिंच हिटर
मनीष पांडे और
केदार जाधव टीम इंडिया में पिंच हिटर की भूमिका निभा सकते हैं। पांडे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही शतक जड़ अपनी उपयोगिता जाहिर की है। जाधव साल की शुरुआत में जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वन डे मैचों की सीरीज में बेहतरीन बैंटिंग की थी। पहले वन डे में पुणे में शतक भी लगाया था।
पांड्या ऑलराउंडर होंगे!
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty Images
आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में
हार्दिक पांड्या मुख्य ऑलराउंडर हो सकते हैं। पांड्या फटाफट क्रिकेट के सरताज हैं। वह सीरीज में भारत के लिए एक बड़े मैच विनर हो सकते हैं। जाधव भी गेंदबाजी कर सकते हैं। पहले मैच में पांड्या के अलावा जाधव भी ऑलराउंडर खेल से मैच का पासा पलट सकते हैं।