{"_id":"5996bd414f1c1b49268b463c","slug":"odi-series-manish-pandey-and-kuldeep-could-be-in-playing-eleven-in-first-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में इन 11 खिलाड़ियों को आजमाएगी टीम इंडिया! ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में इन 11 खिलाड़ियों को आजमाएगी टीम इंडिया!
Fri, 18 Aug 2017 03:59 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 18 Aug 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : zee news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार 20 अगस्त को दांबुला में भारत और श्रीलंका के बीच पांच वन डे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की अब कमी नहीं है। ओपनिंग और मध्यमक्रम से लेकर ऑल राउंडर तथा गेंदबाजी सभी में भारत के पास मैच विनर खिलाड़ी हैं। कप्तान विराट कोहली पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं।
ओपनिंग में रोहित-शिखर की जोड़ी
2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
ओपनिंग में रोहित शर्मा और शिखर धवन के अलावा और कोई विकल्प कप्तान विराट कोहली नहीं आजमाएंगे। चैंपियंस ट्राफी से लगातार शिखर धवन काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा वन डे में काफी मंझे हुए खिलाड़ी हैं। दोनों भारत को ठोस और तेज शुरुआत देने में योग्य हैं। दोनों ओपनिंग के लिए टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हो सकते हैं।
विराट-धोनी के साथ राहुल भी होंगे मिडिल ऑर्डर में
3 of 6
विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : instagram
कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं। राहुल चैंपियंस ट्राफी में नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। युवराज की गैर मौजूदगी में राहुल विराट कोहली की पहली पसंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडे और जाधव होंगे पिंच हिटर
4 of 6
मनीष पांडे
- फोटो : PTI
मनीष पांडे और केदार जाधव टीम इंडिया में पिंच हिटर की भूमिका निभा सकते हैं। पांडे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही शतक जड़ अपनी उपयोगिता जाहिर की है। जाधव साल की शुरुआत में जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वन डे मैचों की सीरीज में बेहतरीन बैंटिंग की थी। पहले वन डे में पुणे में शतक भी लगाया था।
विज्ञापन
पांड्या ऑलराउंडर होंगे!
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty Images
आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में हार्दिक पांड्या मुख्य ऑलराउंडर हो सकते हैं। पांड्या फटाफट क्रिकेट के सरताज हैं। वह सीरीज में भारत के लिए एक बड़े मैच विनर हो सकते हैं। जाधव भी गेंदबाजी कर सकते हैं। पहले मैच में पांड्या के अलावा जाधव भी ऑलराउंडर खेल से मैच का पासा पलट सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।