{"_id":"599a89d64f1c1bf33f8b4591","slug":"odi-defeat-dejected-sri-lankan-fans-circled-team-bus-at-dambulla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दांबुला वन डे में हार के बाद श्रीलंकाई फैन्स ने की हूटिंग, स्टेडियम के बाहर टीम बस को घेरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दांबुला वन डे में हार के बाद श्रीलंकाई फैन्स ने की हूटिंग, स्टेडियम के बाहर टीम बस को घेरा
Mon, 21 Aug 2017 01:03 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलंकाई दर्शक
- फोटो : colombo gazette
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेस्ट के बाद अब वन डे में भी हार मिलने के बाद श्रीलंका के दर्शक निराश हैं। लगातार मिल रही पराजय के बाद दांबुला में रविवार को दर्शकों ने अपने खिलाड़ियों की जमकर हूटिंग की और स्टेडियम के बाहर खड़ी खिलाड़ियों की टीम बस को घेर लिया। इस दौरान फैन्स खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे।
करारी मात मिलने के बाद फैन्स अपना आपा खो दिए
2 of 5
श्रीलंकाई दर्शक
- फोटो : hindustan times
टेस्ट में 3-0 की हार के बाद पहले वन डे में ही भारत के हाथों 9 विकेट से करारी मात मिलने के बाद फैन्स अपना आपा खो दिए। पूरे स्टेडियम में उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर हूटिंग की। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार करीब 50 श्रीलंकाई दर्शक हार के बाद स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी श्रीलंका की टीम बस के सामने खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बस को घेरते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर निराश फैन्स को वहां से हटाया। दर्शकों के शोर शराबे के बाद श्रीलंका की टीम स्टेडियम से करीब आधे घंटे देर से निकल सकी।
सोशल मीडिया में भी हार पर जमकर भड़ास निकाली जा रही है
3 of 5
श्रीलंकाई दर्शक
- फोटो : cricketnmore
उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह से भारत के हाथों मिल रही लगातार हार से फैन्स काफी निराश हैं। सोशल मीडिया में भी हार पर जमकर भड़ास निकाली जा रही है। चयनकर्ताओं और प्रशासकों पर उंगली उठायी जा रही है। हार से श्रीलंका की टीम की लोकप्रियता में भारी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व खिलाड़ियों ने टीम का साथ देने की बात कही है
4 of 5
संगकारा
- फोटो : dbsjeyaraj
हालांकि पूर्व खिलाड़ियों ने टीम का साथ देने की बात कही है। सीपीएल में खेल रहे कुमार संगकारा ने भी सोशल मीडिया के जरिए टीम को सपोर्ट करने की अपील प्रशंसकों से की है। संगकारा ने फैन्स से कहा, 'जब हम जीतते हैं तो तुम्हे खुशी होती है और जब हम हारते हैं तो तुम हम पर ही अपना दुख और गुस्सा व्यक्त करते हो'। उन्होंने कहा कि अभी हमारी टीम संघर्ष कर रही है, उसे हमारे सपोर्ट की जरूरत है। आप सबका प्रेम और भरोसा ही उनकी ताकत बनेगा। टीम पर विश्वास व्यक्त करो ताकि टीम आगामी मैच जीत सके।
विज्ञापन
उपुल थरंगा ने बेहतर प्रदर्शन का वादा दिलाया था
5 of 5
उपुल थरंगा
- फोटो : ESPN
वन डे सीरीज से पहले नए कप्तान उपुल थरंगा ने बेहतर प्रदर्शन का वादा दिलाया था। लेकिन पहले वन डे में ही मिली हार से लोग निराश हैं। थरंगा ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि ऐसे मुश्किल पलों में टीम पर भरोसा कायम रखने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हम अपने देश के लिए खेलते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम अपने देश के दो करोड़ लोगों को उनका खोया गौरव वापस दिलाए। लिहाजा आप सभी हमें सपोर्ट करें। आपके विश्वास से ही हम दोबारा शेर की तरह मजबूत होकर उभरेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।