फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंत की वापसी के सवाल पर राहुल का जवाब, नए रोल पर बोले- मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं

Sat, 25 Jan 2020 09:00 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 25 Jan 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
New Zealand vs India Wicket Keeping Helped Batting Says Lokesh Rahul
पंत-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद केएल राहुल ने कहा कि वो टीम में मिली अहम जिम्मेदारी का लुत्फ उठा रहे हैं। विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी लोकेश राहुल ने शुक्रवार को कहा कि वह अतिरिक्त जिम्मेदारी का ‘लुत्फ उठा रहे हैं’ क्योंकि इससे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिल रही है।

New Zealand vs India Wicket Keeping Helped Batting Says Lokesh Rahul
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

राहुल ने 27 गेंद में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के अलावा कप्तान विराट कोहली (45) के साथ 99 रन की साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत ने 204 रन के लक्ष्य को चार विकेट गंवाकर हासिल किया। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली एकदिवसीय सीरीज में नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली। सीरीज में उन्होंने विकेट के पीछे और बल्ले से शानदार योगदान दिया जिसके बाद कोहली ने कहा था कि वह इस दोहरी जिम्मेदारी को जारी रखेंगे क्योंकि इससे टीम का संतुलन सही बन जाता है।

New Zealand vs India Wicket Keeping Helped Batting Says Lokesh Rahul
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 के बाद राहुल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझ यह अच्छा लग रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह नया लग सकता है, लेकिन मैं पिछले तीन-चार वर्षों से अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए यह काम कर रहा हूं। जब भी मौका मिलता है तो मैं अपनी प्रथम श्रेणी की टीम के लिए यह करता रहता हूं। मैं विकेटकीपिंग का अभ्यास करता रहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand vs India Wicket Keeping Helped Batting Says Lokesh Rahul
विराट कोहली-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि मुझे विकेट के पीछे रहना पसंद है, क्योकि इससे पिच का अंदाजा मिल जाता है। मैं इससे जुड़ी जानकारी गेंदबाजों और कप्तान को देता हूं और कप्तान उसी मुताबिक क्षेत्ररक्षण लगाते हैं। राहुल ने कहा कि एक बल्लेबाज के तौर पर भी 20 ओवर तक कीपिंग करने के बाद आपको अंदाजा हो जाता है कि पिच पर कैसा शॉट खेलना है। मैं इस जिम्मेदारी का लुत्फ उठा रहा हूं।

विज्ञापन
New Zealand vs India Wicket Keeping Helped Batting Says Lokesh Rahul
ऋषभ पंत और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब राहुल से ऋषभ पंत के टीम इंडिया में वापसी से जुड़े सवाल पर राहुल ने कहा कि यह उनका काम नहीं है। उनसे पूछा गया, 'क्या आपको लगता है कि ऋषभ पंत टीम में वापस आएंगे और इस सीरीज में खेलेंगे? इस पर राहुल बोले कि यह मेरे बस में नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed