Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Washington Sundar Reveals India's Plan for Day 5 Against New Zealand, Talks About Pitch Conditions and Bowling

भारत को जीत के लिए चाहिए विकेट: कीवी बल्लेबाजों के खिलाफ पांचवें दिन क्या होगी रणनीति? सुंदर ने बताया प्लान

Mon, 23 Nov 2026 04:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 Nov 2026 04:56 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चौथे दिन आखिरी सत्र में कुछ हद तक वापसी की थी। आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों की रणनीति क्या होगी? वॉशिंगटन सुंदर ने मुकाबले से पहले इसका खुलासा किया। साथ ही उन्होंने पिच के बदलते मिजाज पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Washington Sundar Reveals India's Plan for Day 5 Against New Zealand, Talks About Pitch Conditions and Bowling
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट मैच का पांचवां दिन निर्णायक होने वाला है। न्यूजीलैंड की टीम संघर्ष कर रही है। उसे टेस्ट बचाने के लिए पूरे दिन बल्लेबाजी करनी होगी, जबकि भारतीय टीम को जीत के लिए अब सात विकेट की जरूरत है। ऐसे में आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों की रणनीति काफी अहम होगी। भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने मैच से पहले बताया कि टीम किस योजना के साथ मैदान पर उतरेगी और इस पिच पर गेंदबाजों से क्या उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


विकेट लेने के लिए एक इकाई के रूप में खेलेंगे भारतीय गेंदबाज
मैच के पांचवें दिन से पहले ब्रॉडकास्टर साइमन डूल के साथ बातचीत में सुंदर ने कहा कि आखिरी दिन की परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण होंगी। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक सही चीजें करते रहना होगा। टीम को पता है कि इस पिच पर गेंदबाजों से क्या अपेक्षा है और उन्हें अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करना होगा।
विज्ञापन


सुंदर ने कहा, 'आखिरी दिन की स्थिति को देखते हुए मुकाबला थोड़ा पेचीदा हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम पूरे दिन सही चीजें करते रहें। हमें पता है कि इस पिच पर खासकर गेंदबाजों से क्या अपेक्षा है। हम अपनी योजनाओं को मैदान पर उतारने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हम पांच गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं। इसलिए हमारी कोशिश एक इकाई के रूप में गेंदबाजी करने की होगी। अगर हम सभी मिलकर आठ विकेट हासिल कर लेते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं होगा। हम यहां मैच जीतना चाहते हैं और हमें पता है कि इसके लिए क्या करना है।'

पहली पारी के मुकाबले अब ज्यादा अहम होगी सुंदर की भूमिका
पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका मुख्य रूप से एक छोर से रन रोकने और तेज गेंदबाजों को आराम देने की थी। हालांकि, दूसरी पारी में पिच के बदलते मिजाज को देखते हुए उनसे विकेट निकालने की भी उम्मीद होगी। इस बारे में पूछे जाने पर सुंदर ने माना कि अब उनकी भूमिका में बदलाव आया है।

उन्होंने कहा, 'हां, मुझे लगता है कि अब ऐसा है। खासकर तब जब हमें पता है कि हमारे पास मैच जीतने का मौका है। आज मैदान पर उतरने वाले हर गेंदबाज के लिए यह बात लागू होती है। पहले दिन जब मैंने गेंदबाजी की थी, तब से पिच में काफी बदलाव आया है। मैं यह समझने की कोशिश करूंगा कि पिच में क्या बदलाव हुए हैं और उनका अपने फायदे के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकता हूं। मेरी कोशिश विकेट लेने की होगी।'

सुंदर को भी उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी बदल जाएगी पिच
सुंदर ने पिच के मिजाज को लेकर भी अहम बात कही। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम को उम्मीद थी कि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच और कठोर होती जाएगी, लेकिन जिस तरह से इसमें बदलाव आया है, वह उनकी उम्मीदों से अलग है। उन्होंने यह भी कहा कि पिच पर मिल रहा उछाल उनकी अपेक्षा के मुताबिक नहीं है।

सुंदर ने कहा, 'सच कहूं तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि पिच इतनी जल्दी इस तरह बदल जाएगी। यहां आने से पहले हम सोच रहे थे कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच और कठोर होती जाएगी। लेकिन जिस तरह का उछाल मिल रहा है, उसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। हालांकि, यह पिच कुछ हद तक घरेलू परिस्थितियों जैसी लग रही है। इसलिए मैं उन योजनाओं को फिर से आजमाने की कोशिश करूंगा, जिनका इस्तेमाल हम घर पर करते हैं।'


भारत ने पहली पारी में नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमट गई थी। इस तरह भारत को पहली पारी में 352 रन की बढ़त मिली थी। अब पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के शेष विकेट हासिल कर मुकाबला अपने नाम करने की चुनौती होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed