Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Abhishek Sharma Confronts Sufyan Moqim on Vaibhav Sooryavanshi Dismissal, Pakistan Players Argue Tilak Varma

वैभव को स्लेज कर रहे थे सूफियान: अभिषेक की डांट से सहमा पाकिस्तानी खिलाड़ी, डेड बॉल को लेकर क्यों हुआ ड्रामा?

Mon, 23 Nov 2026 08:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 Nov 2026 08:08 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में मैदान पर तनातनी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी सूफियान मुकीम उनसे उलझते दिखे, फिर अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला। इसके अलावा तिलक वर्मा की पोजिशन को लेकर डेड बॉल के फैसले पर पाकिस्तान ने अंपायर से बहस की। आखिर क्या था पूरा मामला?

विज्ञापन
Abhishek Sharma Confronts Sufyan Moqim on Vaibhav Sooryavanshi Dismissal, Pakistan Players Argue Tilak Varma
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बवाल - फोटो : Sony Liv Screen grab

विस्तार

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में मैदान पर कई बार तनाव देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी स्पिनर सूफियान मुकीम को समझाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद सूफियान उन्हें कुछ कहते दिखे थे। इसके बाद अभिषेक दूसरे छोर से आए और उन्होंने सूफियान को अपने पास बुलाकर बात की। वहीं, मैच के दौरान एक डेड बॉल को लेकर भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने अंपायर से काफी बहस की। आखिर इन दोनों घटनाओं में क्या हुआ? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

Abhishek Sharma Confronts Sufyan Moqim on Vaibhav Sooryavanshi Dismissal, Pakistan Players Argue Tilak Varma
अभिषेक ने मुकीम को समझाया - फोटो : Sony Liv Screen grab

वैभव के आउट होने के बाद सूफियान करने लगे स्लेजिंग
भारत ए की पारी के चौथे ओवर में वैभव सूर्यवंशी 11 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद इमरान रंधावा की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में गई। मिड ऑफ पर खड़े पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने उनका कैच लपक लिया।

वैभव के आउट होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों और उनके बीच कुछ बातचीत होती दिखाई दी। इसी दौरान पाकिस्तान के स्पिनर सूफियान मुकीम भी वैभव को कुछ कहते नजर आए। वैभव पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे, तभी दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक शर्मा वहां पहुंचे।

अभिषेक ने सूफियान को अपने पास बुलाया और उनसे कुछ बात की। इस दौरान अभिषेक का अंदाज काफी सख्त नजर आया और उन्होंने वैभव को कहे गए शब्दों को लेकर आपत्ति जताई। सूफियान पहले अपनी बात रखते दिखे और फिर वहां से हट गए। इसके बाद वैभव पवेलियन लौट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Hamza (@cricketwithhamza.1)


विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Sharma Confronts Sufyan Moqim on Vaibhav Sooryavanshi Dismissal, Pakistan Players Argue Tilak Varma
डेड बॉल पर ड्रामा - फोटो : Sony Liv Screen grab
44वें ओवर में डेड बॉल पर हुआ ड्रामा, अंपायर से भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी
मुकाबले में एक और घटना ने सबका ध्यान खींचा। यह मामला भारतीय पारी के 44वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। उस समय भारत का स्कोर छह विकेट पर 239 रन था। तिलक वर्मा 78 और शाहबाज अहमद 55 रन बनाकर क्रीज पर थे। पाकिस्तान की ओर से अली रजा गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसे शाहबाज अहमद ने मिड ऑफ की तरफ खेल दिया। हालांकि, गेंद फेंके जाने के बाद अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दे दिया। इसकी वजह नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े तिलक वर्मा की स्थिति थी।

दरअसल, तिलक गेंदबाज के समान छोर पर खड़े थे। क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज ऐसा अंपायर की अनुमति से ही कर सकता है। इस मामले में अंपायर को इसकी अनुमति दिए जाने की जानकारी नहीं थी। ऐसे में गेंद फेंके जाने के बाद उन्होंने डेड बॉल का फैसला सुनाया।

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)


विज्ञापन

Abhishek Sharma Confronts Sufyan Moqim on Vaibhav Sooryavanshi Dismissal, Pakistan Players Argue Tilak Varma
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए - फोटो : BCCI
पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने अंपायर से की बहस
अंपायर के फैसले से पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद खुश नहीं थे। वह लगातार मैदान पर मौजूद अंपायरों से बातचीत करते और फैसले पर सवाल उठाते नजर आए। पाकिस्तानी खिलाड़ी इस निर्णय को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं दिख रहे थे। इस दौरान तिलक वर्मा ने भी अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की और फिर वहां से हट गए। हालांकि, समद की नाराजगी जारी रही। मैदान पर मौजूद दर्शक भी इस बहस में शामिल होते नजर आए। अंपायर ने एक बार डेड बॉल का फैसला सुना दिया था, इसलिए उसे वापस नहीं लिया जा सकता था। आखिरकार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस फैसले के साथ आगे बढ़ना पड़ा।

Abhishek Sharma Confronts Sufyan Moqim on Vaibhav Sooryavanshi Dismissal, Pakistan Players Argue Tilak Varma
तिलक और अभिषेक - फोटो : BCCI
48 रन से जीता पाकिस्तान, तिलक और अभिषेक की पारियां बेकार
मैदान पर इन घटनाओं के बीच पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 313 रन बनाए थे। माज सदाकत ने 59, जबकि शमिल हुसैन ने 33 रन की पारी खेली। हसन नवाज ने 79 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में भारत ए की टीम 265 रन पर सिमट गई। अभिषेक शर्मा ने 42 गेंद में छह चौके और छह छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। कप्तान तिलक वर्मा ने भी शतक लगाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला। शाहबाज अहमद ने 55 रन बनाकर तिलक के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े, लेकिन उनकी साझेदारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed