फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naseem Shah: अपने पिता को क्रिकेट नहीं देखने देते हैं नसीम शाह, भारत के खिलाफ PAK की हार को लेकर दिया यह बयान

Wed, 21 Aug 2024 12:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Aug 2024 12:30 PM IST
सार

नसीम ने टी20 विश्व कप 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बारे में बात की, जहां उनकी टीम 120 के मामूली लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही। पाकिस्तान 14वें ओवर तक 80/3 होने के बावजूद छह रन से मैच हार गया।

विज्ञापन
Naseem Shah does not allow his father to watch cricket, gave this statement on Pakistan defeat against India
नसीम शाह - फोटो : twitter
पाकिस्तान के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज नसीम शाह ने कहा है कि भले ही उनके पिता क्रिकेट के और उनकी गेंदबाजी के बड़े समर्थक हैं, लेकिन वह कभी अपने पिता को टेस्ट मैच या कोई बड़ा मैच नहीं देखने देते। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर की जिंदगी में काफी कुछ होता है जो लोगों को नहीं पता। नसीम को आने वाले समय का बेहतरीन तेज गेंदबाज माना जा रहा है। उन्होंने अब तक 17 टेस्ट, 14 वनडे और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
Naseem Shah does not allow his father to watch cricket, gave this statement on Pakistan defeat against India
नसीम शाह - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'कभी-कभी आप सभी खुशी के छोटे क्षणों की तलाश कर रहे होते हैं। मेरे पिता स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रहे हैं। एक समय था जब उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता था, लेकिन अब वह हर गेंद देखते हैं और जब हम हारते हैं तो परेशान हो जाते हैं। इसलिए, हर बड़े मैच से पहले मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अपने भाइयों को फोन करता हूं कि पिताजी इसे न देखें। मुझे डर है कि इससे कुछ बड़ी स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं। यह दबाव ऐसा है जैसे मैं एक साथ दो मैच खेल रहा हूं।'
Naseem Shah does not allow his father to watch cricket, gave this statement on Pakistan defeat against India
नसीम शाह - फोटो : Twitter
नसीम ने टी20 विश्व कप 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बारे में बात की, जहां उनकी टीम 120 के मामूली लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही। पाकिस्तान 14वें ओवर तक 80/3 होने के बावजूद छह रन से मैच हार गया। उन्होंने कहा, 'इस तरह के मैचों से काफी भावनाएं जुड़ी होती हैं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि परिणाम यह निकलेगा। कुछ चीजें हैं जो आप अपने तक ही रखते हैं। बहुत कुछ दबा हुआ था और उस समय मेरे सामने बहुत सारी चीजें थीं। जीवन में बहुत कम क्षण आए हैं जब मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता महसूस हुई है जो मुझसे सकारात्मक बात कर सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Naseem Shah does not allow his father to watch cricket, gave this statement on Pakistan defeat against India
नसीम शाह - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा- भले ही प्रशंसकों या मीडिया द्वारा मुझे निशाना नहीं बनाया जा रहा, लेकिन कोई भी इस बात से संतुष्ट होकर या यह कहकर संतुष्ट नहीं हो सकता कि टीम की हार हो गई है लेकिन मैंने अपनी ओर से पूरा योगदान दिया। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो जीतना चाहता है। मैं तब भी निराश होता हूं जब मैं घर पर या अपनी गली में खेलते हुए हार जाता हूं। मैं जीतने के लिए खेल रहा था और विश्व कप से बाहर होने से मुझे काफी दुख हुआ।
विज्ञापन
Naseem Shah does not allow his father to watch cricket, gave this statement on Pakistan defeat against India
नसीम शाह - फोटो : Twitter
शाह ने कहा कि वह क्रिकेट के मैदान पर कुछ अच्छे प्रदर्शन से पाकिस्तान के फैंस का दिल जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'लोग रेस्त्रां में मेरे पास आते हैं और पूछते हैं कि हम क्यों हारे। यहां तक कि मेरे रिश्तेदारों ने भी इसके बारे में पूछा है। मैं समझता हूं कि उनकी भावनाएं सोशल मीडिया से प्रेरित होती हैं और एक खिलाड़ी के रूप में मैं सिर्फ उनकी बात सुन सकता हूं। ऐसे समय होते हैं जब आपको लगता है कि आप इसे अब और नहीं सुन सकते। लेकिन, इससे वापसी करने की इच्छा भी जगती है। लोगों के पास पूछने के लिए कई सवाल थे और उनमें बहुत निराशा थी। अब हमारे पास अच्छा क्रिकेट खेलकर फिर से दिल जीतने का मौका है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed