{"_id":"66d81777af0528b8ec09cd0d","slug":"my-father-has-mental-issue-yuvraj-singh-old-video-viral-after-yograj-singh-ms-dhoni-statement-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yograj-Dhoni: 'मेरे पिता को मानसिक समस्याएं...', योगराज के धोनी पर जुबानी हमले के बाद वायरल हुआ युवी का वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yograj-Dhoni: 'मेरे पिता को मानसिक समस्याएं...', योगराज के धोनी पर जुबानी हमले के बाद वायरल हुआ युवी का वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:52 PM IST
सार
इस वीडियो में युवराज सिंह को उनके पिता के बारे में कुछ तथ्यों को स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट से ली गई एक क्लिप में युवराज स्वीकार करते हैं कि उनके पिता को कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
योगराज और युवराज-धोनी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर जुबानी हमला बोला था। इसके बाद सोशल मीडिया पर योगराज की जमकर आलोचना हुई थी। अब युवराज का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने पिता की मानसिक समस्याओं पर बात करते दिख रहे हैं।
2 of 6
युवराज और धोनी
- फोटो : Twitter
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट से ली गई एक क्लिप में युवराज स्वीकार करते हैं कि उनके पिता को कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे पिता को मानसिक समस्या है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे।' युवराज ने चार नवंबर, 2023 को जारी पॉडकास्ट एपिसोड में यह बात कही थी।
3 of 6
युवराज सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज ने स्वीकार किया कि उनके पिता जीवन में सफल रहे हैं, लेकिन वह उनकी कुछ चीजों को स्वीकार नहीं करते। युवराज ने कहा, 'मुझे लगता है कि कुछ चीजें हैं जिन पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करते।' युवराज और धोनी एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम के साथी रहे हैं और एक समय युवराज ने धोनी के डिप्टी के रूप में काम किया था। हालांकि, विवाद की जड़ इस तथ्य को माना जाता है कि 2007 में राहुल द्रविड़ के बाद धोनी को कप्तानी दी गई थी, जबकि युवराज द्रविड़ के उप-कप्तान भी थे। युवराज कई बार इसे जाहिर भी कर चुके हैं कि उन्हें लगा था कि कप्तानी उन्हें दी जाएगी। हालांकि, मैदान पर उतरकर दोनों ने देश को कई मैचों में जीत दिलाई। इसे सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। युवराज ने इस पॉडकास्ट में यह भी कहा था कि वह और धोनी दोस्त नहीं हैं, लेकिन देश के लिए खेलते वक्त उनका ध्यान सिर्फ भारत को जिताने पर होता था।
इससे पहले योगराज ने जी स्विच के यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ जो किया है, वह सब कुछ अब सामने आ रहा है। उन्हें जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैंने जीवन में कभी दो चीजें नहीं की हैं, पहला जिसने मेरे लिए गलत किया है, मैंने उसे कभी माफ नहीं किया है और दूसरा, मैंने अपने जीवन में कभी भी उन्हें गले नहीं लगाया है, चाहे वह मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे।'
विज्ञापन
5 of 6
युवराज, योगराज और धोनी
- फोटो : Twitter
यह पहली बार नहीं है जब योगराज ने धोनी पर सीधा निशाना साधा है। इस साल की शुरुआत में 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया था कि धोनी के बुरे कामों के कारण सीएसके आईपीएल 2024 हार गई। उन्होंने धोनी पर युवराज से ईर्ष्या करने का भी आरोप लगाया। योगराज ने कहा था, 'सीएसके आईपीएल 2024 हार गई। वे क्यों हार गए? जो बोओगे, वैसा ही काटोगे। युवराज सिंह आईसीसी के एम्बेसडर हैं, उन्हें सलाम! ईर्ष्यालु धोनी, वह कहां हैं? उसने युवराज से हाथ तक नहीं मिलाया और यही कारण है कि सीएसके इस साल विफल रही।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।