दिल्ली डेयरडेविल्स ने शनिवार को दिन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए आईपीएल के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और दिल्ली के सामने 195 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में जेसन रॉय ने बेहतरीन पारी खेलकर दिल्ली को अंतिम गेंद पर यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। चलिए ध्यान करते हैं कि किन '5 हीरोज' के दम पर दिल्ली की टीम ने मुंबई को शर्मनाक हार झेलने पर मजबूर कर दिया:
MIvDD: दिल्ली डेयरडेविल्स की मुंबई इंडियंस पर रोमांचक जीत के '5 हीरो'
5) ट्रेंट बोल्ट- बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुंबई की टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही थी क्योंकि उसे ओपनर्स ने 102 रन की शतकीय साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई थी। बोल्ट ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (18) और हार्दिक पांड्या (2) के विकेट चटकाए, जिनके बारे में फैंस अच्छे से जानते हैं कि लंबे शॉट लगाने में दोनों कितने माहिर हैं। बोल्ट ने इन दोनों को आउट करके मुंबई को 200 रन का आंकड़ा पार करने से रोक दिया।
4) राहुल तेवटिया- राहुल तेवटिया एक अंदाज में दिल्ली डेयरडेविल्स के सबसे बड़े हीरो साबित हुए क्योंकि उन्होंने मुंबई के दोनों खतरनाक ओपनर्स सूर्यकुमार यादव (53) और एविन लेविस (48) को अपना शिकार बनाया। लेग स्पीनर ने अपने चार ओवर के कोटे में 36 रन दिए और दो विकेट चटकाए। राहुल ने पहले लेविस का कैच जेसन रॉय के हाथों कराया। इसके बाद उन्होंने यादव को LBW करके मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। ओपनर्स के कम अंतराल में आउट होने का असर मुंबई पर दिखा और टीम 194 रन के स्कोर पर रुक गई।
3) डेनियल क्रिस्चियन- दिल्ली को बड़ी सफलता तब मिली जब क्रिस्चियन ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। क्रिस्चियन ने पहले आक्रामक पारी खेल रहे इशान किशन (44) को क्लीन बोल्ड किया। फिर अगली ही गेंद पर उन्होंने लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर किरोन पोलार्ड को क्लीन बोल्ड कर दिया। क्रिस्चियन का स्पेल मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ क्योंकि मुंबई की टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी और दिल्ली को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिली।
2) ऋषभ पंत- युवा भारतीय बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। ऋषभ पंत ने सिर्फ 25 गेंदों में 6 चौको और दो छक्को की मदद से 47 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मैच के हीरो जेसन रॉय के साथ 69 रन की साझेदारी की और दिल्ली को मैच में विनर बनने की रेस में बरकरार रखा। हालांकि, ऋषभ पंत को फिफ्टी पूरी नहीं करने का मलाल जरूर होगा। उन्हें कृनाल पांड्या ने किरोन पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया।