{"_id":"5cd6e1eebdec2207237e2201","slug":"mumbai-indians-need-to-be-cautious-more-on-these-six-chennai-super-kings-player-in-ipl-2019-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: फाइनल मुकाबले में मुंबई को चेन्नई के इन 6 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: फाइनल मुकाबले में मुंबई को चेन्नई के इन 6 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान
Sun, 12 May 2019 08:58 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 12 May 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन टी-20 लीग अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच चुकी है। 12 मई (रविवार) को चेन्नई और मुंबई की भिड़ंत के बाद IPL 2019 के विजेता का भी पता चल जाएगा।
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी
बल्ले, ग्लव्स, कप्तानी या फिर फुर्ती इन सबमें धोनी का कोई टक्कर नहीं है। बल्कि ये कहना भी गलत नहीं होगा कि धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि अपने आप में पूरी एक कोचिंग सेंटर हैं। वो कभी भी किसी भी तरह से मैच का रुख बदल सकते हैं।
धोनी किसी भी वक्त मैच को बदलने में माहिर हैं। इस सीजन में भी बड़े-बड़े खिलाड़ी उनके सामने टिक नहीं पाए।
धोनी ने इस सीजन में खेले गए 14 मुकाबले में 103.50 की औसत और 137.54 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं। धोनी ने इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं विकेट के पीछे भी उन्होंने 14 शिकार किए हैं। इस बार धोनी ने मैच फिनिशर की भूमिका भी बखूबी निभाई है और डेथ ओवरों में खूब रन बरसाए हैं।

suresh raina
सुरेश रैना:
टीम के अहम सदस्य सुरेश रैना हमेशा से टीम के अभिन्न अंग रहे हैं। हालांकि इस सीजन की शुरुआत में वो अपनी फॉर्म से जूझते रहे लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी फॉर्म वापस पा ली और टीम को कुछ महत्वपूर्ण मैचों में जीत भी दिलाई। टीम को एक बार फिर से रैना से उम्मीद रहेगी और हो भी क्यों नहीं रैना को बड़े मुकाबलों का खिलाड़ी जो कहा जाता है।
रैना ने इस सीजन में खेले गए 16 मैचों में 25.00 की औसत से 375 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 महत्वपूर्ण अर्धशतक भी लगाए हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ रैना ने फील्डिंग में भी 6 कैच पकड़े हैं।

इमरान ताहिर
- फोटो : file
इमरान ताहिर
40 साल की उम्र में जिस तरह का प्रदर्शन ताहिर ने किया है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। अपनी गेंदबाजी से उन्होंने बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया है और यही कारण है कि वो पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं।
चेन्नई के अहम सदस्य बन चुके इमरान ताहिर ने इस सीजन में खेले गए 16 मुकाबलों में 6.65 की इकॉनमी और 17.00 के औसत के साथ 24 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान ताहिर ने दो बार 4 विकेट भी झटके हैं।

हरभजन सिंह
- फोटो : पीटीआई
हरभजन सिंह
मुंबई से अलग होकर चेन्नई से जुड़े हरभजन ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। रिटायरमेंट के चर्चे के बीच उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी की बोलती बंद कर दी है। हरभजन ने इस सीजन में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए 10 मैचों में 7.12 की इकॉनमी और 17.81 की औसत से 16 विकेट चटकाए हैं।