इंडियन टी-20 लीग के 12वें संस्करण में कई बड़े रिकॉर्ड बने तो कई ऐसे विवाद भी सामने आए जिनका जिक्र भविष्य में होता रहेगा। इसमें धोनी-कोहली और अश्विन जैसे कई ऐसे बड़े सितारों के नाम भी कलंकित हुए जिन्हें युवा क्रिकेट अपना आदर्श मानते हैं।
2 of 6
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस
- फोटो : सोशल मीडिया
IPL का 12वां सत्र इतिहास में खराब अंपायरिंग और खिलाड़ियों से विवाद के लिए याद किया जाएगा। इस सीजन में ऐसे कई मौके आए जब खिलाड़ी अंपायर्स की तकरार देखने को मिली।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक मैच के दौरान बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और अंपायर लॉन्ग के बीच बहस हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बहस के बाद गुस्से से तमतमाए लॉन्ग अंपायर रूम के दरवाजे को लात मारकर तोड़ (क्षतिग्रस्त) दिया था।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
ये पहला मौका नहीं था जब अंपायर द्वारा ऐसा विवादित फैसला दिया गया है। इससे पहले भी बैंगलोर और मुंबई के मैच में भी अंपायर ने मलिंगा के नो बॉल की अनदेखी कर दी थी। इसके बाद भी विराट आग-बबूला हुए थे। उस मैच में बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा था। अंपायर की इस गलती को लेकर खुद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आवाज उठाई थी।
4 of 6
धोनी-अंपायर
- फोटो : social media
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। बीच मैदान जाकर अंपायर से उलझने पर धोनी पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया था। धोनी अंपायर के एक डीसीजन से नाराज होकर डगआउट से सीधे मैदान पर अंपायर से भिड़ने पहुंच गए थे।
राजस्थान के खिलाफ एक मैच में अश्विन द्वारा गेंद फेंकने से पहले ही नॉन स्ट्राइक पर खड़े राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर क्रीज से बाहर निकल गए थे, जिसके बाद अश्विन ने नॉन-स्ट्राइकर छोर की बेल्स गिराकर उन्हें रनआउट कर दिया था। अश्विन के इस रनआउट को कई लोगों ने सही बताया है तो कई लोगों अश्विन पर जमकर भड़ास निकाली।