फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन तीन धुरंधरों की हो सकती है वापसी, मुख्य चयनकर्ता ने दिए संकेत

Tue, 03 Mar 2020 08:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Mar 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
MSK Prasad Said Shikhar Dhawan bhuvneshwar and Hardik Pandya Could be Return against South Africa
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा निराशाजनक हार के साथ समाप्त हुआ। टीम इंडिया अब अपनी जमीन पर दक्षिण अफ्रीका से वन-डे सीरीज में भिड़ेगी। दोनों देशों के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में भारतीय के तीन खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी, जो लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इनपर नजर रखी है। हालांकि जल्द ही चयन समिति में भी बदलाव होने वाला है। ऐसे देखना होगा कि क्या एमएसके प्रसाद ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन करते हैं या फिर नए चयनकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी बोर्ड सौंपेगा।

MSK Prasad Said Shikhar Dhawan bhuvneshwar and Hardik Pandya Could be Return against South Africa
हर्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर मुख्य चयनकर्ता एमएमके प्रसाद भारतीय टीम के तीन बड़े खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर रख रहे हैं। मुंबई में खेली जा रहे डीवाइ पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भाग लिया था। इन सभी के खेल और फिटनेस को देखने के लिए प्रसाद वहां मौजूद थे। तीनों का खेल देखने के बाद उन्होंने कहा है कि धवन, भुवनेश्वर और हार्दिक की वापसी को देखकर वे खुश हैं।

MSK Prasad Said Shikhar Dhawan bhuvneshwar and Hardik Pandya Could be Return against South Africa
एमएसके प्रसाद - फोटो : zee news

एमएसके प्रसाद ने कहा कि मैं डीवाइ पाटिल टी20 टूर्नामेंट में शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को खेलते हुए देखने के लिए पहुंचा था। इन तीनों खिलाड़ियों में चोट से उबरने के बाद जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। साथ उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे टीम को चुनने को लेकर मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के आदेश का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MSK Prasad Said Shikhar Dhawan bhuvneshwar and Hardik Pandya Could be Return against South Africa
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि पांड्या के लोअर बैक की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से वो एनसीएस में वापसी के लिए पसीना बहा रहे थे। भुवनेश्वर कुमार की लंदन में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी हुई थी। वह स्वदेश लौटने के बाद नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे थे। धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के आखिरी वन-डे में वह अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे।




 
विज्ञापन
MSK Prasad Said Shikhar Dhawan bhuvneshwar and Hardik Pandya Could be Return against South Africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका शेड्यूल
 तारीख  मैच  समय
12 मार्च भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला वन-डे, धर्मशाला दोपहर 2 बजे
15 मार्च भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा वन-डे, लखनऊ दोपहर 2 बजे
18 मार्च भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा वन-डे, कोलकाता दोपहर 2 बजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed