{"_id":"5bbb50d7867a556882568c84","slug":"ms-dhoni-will-not-play-matches-for-jharkhand-in-vijay-hazare-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी ने लिया चौंकाने वाला फैसला, नहीं खेलेंगे वन-डे मैच!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी ने लिया चौंकाने वाला फैसला, नहीं खेलेंगे वन-डे मैच!
Mon, 08 Oct 2018 06:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एमएस धोनी ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें झारखंड की तरफ से घरेलू क्रिकेट में ज्यादा क्रिकेट खेलते नहीं देखा गया है। इस साल भी धोनी ने फैसला किया है कि मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में वह अपने गृह राज्य टीम की टीम से मैच नहीं खेलेंगे।
2 of 6
ms dhoni
2017 में टीम के लिए सभी 6 मैच खेलने वाले धोनी ने इस साल एक भी लीग मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। ऐसे संकेत जरूर मिले हैं कि 37 वर्षीय धोनी झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में खेल सकते हैं, जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर से होगी।
3 of 6
ms dhoni nets
धोनी पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का भार कम है क्योंकि वह सिर्फ सीमित ओवर क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज और फिर एशिया कप में हिस्सा लिया। हालांकि, खाली समय के बावजूद भी दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने का फैसला लिया है, जो कई लोगों को चौंकाने वाला फैसला भी लग रहा है। झारखंड ने एशिया कप के बाद कुछ मैच जरूर खेले हैं, लेकिन धोनी एक भी मैच में खेलते हुए नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एमएस धोनी
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में कहा था कि धोनी को प्रदर्शन सुधारने के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। एमएस धोनी का फॉर्म पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में संपन्न एशिया कप में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने 124 गेंदों में महज 77 रन बनाए जबकि एक भी छक्का नहीं जमाया।
विज्ञापन
5 of 6
एमएस धोनी
भले ही धोनी इस समय विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया की पहली पसंद हैं, लेकिन विंडीज के खिलाफ अगर वह प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए तो इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले उनकी जगह पर खतरा बन सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।