टी-20 में जीत और वन-डे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया को 1 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में शामिल होना है। इससे पहले टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बाकी बचे समय का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कोई विदेश तो कोई दोस्त की शादी में शिरकत कर रहा है।
Video: दोस्त की शादी में जमकर थिरकी धोनी की पत्नी साक्षी, दर्शक थे टीम इंडिया के तमाम क्रिकेटर
इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे से लौटते ही अपनी पत्नी साक्षी धोनी की दोस्त पूर्णा पटेल की शादी में शिरकत किए। पूर्णा पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल की बेटी हैं और उनकी शादी आंत्रप्रेन्योर नमित सोनी से हुई है। इस दौरान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी जमकर थिरकीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Another Video of Sakshi Bhabhi Dance in Sangeet Ceremony ! ❤😍
A post shared by 💜 RANCHI BIGGEST FAN CLUB 💜 (@maahi7.7.8.1) on
बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की पत्नी साक्षी ने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' और 'हाए हाए रे हाए ये लड़का' गाने पर भी जमकर डांस किया। साक्षी का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर धोनी के फैन पेज पर इसे शेयर किया गया है।
Sakshi Bhabhi in Poorna Patel Sangeet Ceremony ! ❤😍 Mere khwabon me jo aye 😍 @mahi7781 💞
A post shared by 💜 RANCHI BIGGEST FAN CLUB 💜 (@maahi7.7.8.1) on
मम्मी साक्षी से पहले बेटी जीवा के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अंग्रेजी गाने की धुन पर जमकर डांस कर रही थी। फ्लोर पर थिरकते हुए जीवा ने मस्त होकर डांस की और माही उसे बस खड़े होकर देख रहे थे।
A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on
बता दें कि इस शादी के समारोह में धोनी के परिवार के अलावा, जहीर खान उनकी पत्नी सागरिका घाटगे, युवराज सिंह भी पहुंचे थे। इसके अलावा एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो धोनी के साथ खड़ी हैं।
A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on
A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on