फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: बदले-बदले से धोनी, कभी तरबूज उगाते तो कभी पिच पर रोलर चलाते नजर आते हैं

Thu, 27 Feb 2020 05:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 Feb 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni trying his hands on pitch roller machine at JSCA ramchi
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

'नाम एक और रूप अनेक' वाली ये कहावत तो आप सबने जरूर सुनी होगी। जी हां, यह कहावत इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बिल्कुल फिट बैठती है। इन दिनों 'माही' बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। कभी तरबूज उगाते तो कभी पिच पर रोलर चलाते नजर आ रहे हैं।


 

ms dhoni trying his hands on pitch roller machine at JSCA ramchi
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बेशक अब से एक महीने बाद यानी 29 मार्च से धोनी आईपीएल में मैदान पर नजर आएंगे। इससे पहले वह तरह-तरह के रोल में नजर आ रहे हैं। कभी उन्हें जैविक खेती, तो कभी मैदान पर रोलर और कभी पिच क्यूरेटर की भूमिका में देखा जा रहा है। 

ms dhoni trying his hands on pitch roller machine at JSCA ramchi
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अपने होम टाउन रांची स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे धोनी को पिच पर रोलर चलाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के मैदान पर धोनी मुख्य पिच पर रोलर ड्राइव करते दिख रहे हैं। एमएस धोनी फैंस ऑफिशयल नाम के टि्वटर हैंडल इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'एक व्यक्ति, विभिन्न रोल्स' माही ने कल यानी बुधवार को जेएससीए में पिच रोलर मशीन पर अपने हाथ आजमाए!'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni trying his hands on pitch roller machine at JSCA ramchi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले धोनी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे खेती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '20 दिनों में पपीते के बाद अब रांची में तरबूज की जैविक खेती की शुरुआत। पहली बार बहुत उत्साहित हूं।' बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, लेकिन तब से माही अपने आप को लगातार व्यस्त रखने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed