फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए माही

Fri, 01 Mar 2019 03:23 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 01 Mar 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni suffers injury before first odi against australia in hyderabad
Ms dhoni

टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे से पूर्व अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। धोनी को दाएं हाथ की फॉरआर्म में चोट लगी है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला वन-डे शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

ms dhoni suffers injury before first odi against australia in hyderabad
ms dhoni

धोनी टीम के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य राघवेंद्र के साथ थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, जब गेंद उनके दाएं हाथ की फॉरआर्म पर जाकर लगी। पूर्व कप्तान ने नेट्स पर लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। राघवेंद्र का एक थ्रो धोनी के हाथ पर जाकर लगा।

ms dhoni suffers injury before first odi against australia in hyderabad
एमएस धोनी

माही दर्द से कहराते हुए दिखे और उन्होंने अपना ध्यान रखने के इरादे से चोट लगने के बाद बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं किया। हालांकि, अन्य बल्लेबाजों ने नेट्स पर बल्लेबाजी के अलावा थ्रो डाउन पर अभ्यास जरूर किया। धोनी की चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। धोनी पहले वन-डे में खेलेंगे या नहीं, इस पर शाम तक किसी प्रकार की अपडेट आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni suffers injury before first odi against australia in hyderabad
एमएस धोनी और ऋषभ पंत

अगर धोनी पहले वन-डे में खेलने के लिए अनुपलब्ध हुए तो फिर ऋषभ पंत विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए दिख सकते हैं। उम्मीद यही है कि अगर धोनी पहले वन-डे के लिए फिट नहीं होते हैं तो फिर पंत को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाना होगी।

विज्ञापन
ms dhoni suffers injury before first odi against australia in hyderabad
केएल राहुल

बहरहाल, टीम इंडिया विश्व कप से पहले अपने सभी बल्लेबाजी विकल्प को आजमाना चाहेगी और ऐसे में लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में केएल राहुल और अंबाती रायुडू दोनों को मौका मिल सकता है। टीम इंडिया की कोशिश टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मिली शिकस्त का बदला लेते हुए वन-डे सीरीज जीतने की होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed