{"_id":"5c78e76ebdec224e21136340","slug":"5-years-old-girl-chops-off-hair-after-see-momo-challenge-video-on-youtube","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद अजीब हरकत करने लगी बच्ची, मां ने देखा तो रह गई हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद अजीब हरकत करने लगी बच्ची, मां ने देखा तो रह गई हैरान
मोमो चैलेंज की दीवानगी अभी भी बच्चों के जहन से निकली नहीं है। ब्रिटेन के चैल्टेनहैम शहर से भी मोमो चैलेंज का एक मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां एक पांच साल की बच्ची यूट्यूब पर मोमो चैलेंज का वीडियो देखने के बाद अजीब हरकत करने लगी। जब बच्ची की मां ने यह देखा तो वो हैरान रह गई।
2 of 6
Momo Challenge Girl
- फोटो : HOOK NEWS
सैम बार नामक महिला ने 'हुक न्यूज' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उसकी पांच साल की बेटी पर इस सुसाइड गेम का बहुत खतरनाक असर हुआ। उसने बताया कि बच्ची कुछ दिनों से अजीब हरकतें कर रही थी, लेकिन तब उसने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया था।
3 of 6
Momo Challenge Girl
- फोटो : HOOK NEWS
महिला ने बताया कि यूट्यूब पर इस सुसाइड गेम का एक वीडियो देखने के बाद एक दिन बच्ची शीशे के सामने खड़े होकर अपने बाल काट रही थी। लेकिन समय रहते उसने बच्ची को ये सब करते देख लिया। महिला ने बताया कि वो मोमो चैलेंज में दिखने वाली एक बदसूरत शक्ल वाली लड़की की तरह अपने बाल काटने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Momo Challenge Girl
- फोटो : HOOK NEWS
महिला का कहना है कि वह बच्ची को इस तरह अपने बाल काटते हुए देखकर काफी डर गई थी। उसने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि समय पर उसने बच्ची को देख लिया, क्योंकि उस समय उसने सिर्फ अपने बाल ही काटे थे।
विज्ञापन
5 of 6
Momo Challenge Girl
- फोटो : HOOK NEWS
महिला ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उसने बच्ची से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने यूट्यूब पर मोमो चैलेंज का एक वीडियो देखा था और उसके बाद वो गेम में बताई गई चीजों को फॉलो कर रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।