पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक वीडियो के माध्यम से अपना रिटायरमेंट प्लान साझा किया है।
संन्यास के बाद धोनी करेंगे ये काम, VIDEO में बताया रिटायरमेंट प्लान
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह अपने इस शौक को पूरा करना चाहेंगे, जिससे इस दिग्गज क्रिकेटर के संन्यास लेने को लेकर कयास लगने लगे हैं।
आईसीसी विश्व कप के बाद संन्यास लेने की संभावना की चर्चा के बीच धोनी ने अपनी कुछ पेंटिंग की प्रदर्शनी की। बचपन के अपने सपने को साझा करते हुए उन्होंने कहा है कि वह चित्रकार बनना चाहते थे।
इसके एक वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी से एक गोपनीय बात साझा करना चाहता हूं। बचपन से ही मैं एक चित्रकार बनना चाहता था। मैंने बहुत क्रिकेट खेल ली है। मैंने फैसला किया है अब समय वह करने का आ गया है जो मैं करना चाहता था और इसलिए मैंने कुछ पेंटिंग बनाई हैं।’
A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama) on
भारत की टी20 और वनडे विश्व कप विजेता टीमों के कप्तान रहे 37 वर्षीय धोनी क्रिकेट महाकुंभ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यह उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है।