फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दिलाई टीम को जीत, अब अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर बड़ा बयान दे गए धोनी 

Sat, 19 Jan 2019 08:37 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 19 Jan 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni says I am ready to bat at any position as per the team needs after win series
MS DHONI

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम में वह किसी स्थान को तरजीह नहीं देते और टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। 


 

ms dhoni says I am ready to bat at any position as per the team needs after win series
ms dhoni

धोनी को मैन आफ द सीरीज चुना गया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को सात विकेट से जीत दिलाकर टीम को सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में मदद की। आम तौर पर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, उन्होंने 114 गेंद का सामना करते हुए छह चौके की मदद से 87 रन की नाबाद पारी खेली। 

ms dhoni says I am ready to bat at any position as per the team needs after win series
ms dhoni

धोनी से जब पूछा गया कि वह कहां बल्लेबाजी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हूं। अहम चीज यह है कि टीम को मेरी जरूरत कहां है।' उन्होंने मैच के बाद कहा, 'मैं चौथे नंबर पर खेलूं या छठे नंबर पर, हमें देखना होगा कि टीम का संतुलन बरकरार रहे। मैं निचले क्रम में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हूं। 14 साल खेलने के बाद मैं यह नहीं कह सकता कि मैं छठे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni says I am ready to bat at any position as per the team needs after win series
ms dhoni

मैच में रणनीति के बारे में पूछने पर धोनी ने कहा, 'यह धीमा विकेट था, इसलिए आपकी इच्छानुसार हिट करना मुश्किल था। इसलिये अच्छी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों पर शॉट लगाने का कोई मतलब नहीं था। निश्चित रूप से केदार (जाधव) ने शानदार सहयोग किया, जो अपारंपरिक शॉट खेलता है। उसने रणनीति के अनसार खेलने में अच्छा काम किया।'

विज्ञापन
ms dhoni says I am ready to bat at any position as per the team needs after win series
virat kohli out

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीत के लिए टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट नहीं था। केदार बल्ले और गेंद से हमेशा उपयोगी रहता है। कुलदीप ने कुछ मैच खेले थे, इसलिए आप नहीं चाहते कि वे उसे समझ लें। इसलिए हम युजवेंद्र चहल को लेकर आए, जिसने शानदार खेल दिखाया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed