{"_id":"5998316f4f1c1b850b8b48e0","slug":"ms-dhoni-reveals-why-he-tried-rohit-sharma-as-an-opener-in-odi-t-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
Sat, 19 Aug 2017 09:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर उनके लीक से हटकर किए गए निर्णयों के लिए याद किया जाता है। इन निर्णयों की वजह ने केवल उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सफलता की नई इबारत लिखी बल्कि ऐसा करने से कई खिलाड़ियों की किस्मत ही बदल गई।
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
ऐसा ही कुछ उन्होंने रोहित शर्मा के साथ भी किया था। धोनी ने साल 2013 में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कराने का निर्णय किया। उनका यह निर्णय टीम इंडिया के चैंपियन बनने की राह में मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। लेकिन उन्होंने जब ये निर्णय लिया तब लोग इस निर्णय से चकित हो गए थे। इसके बाद से रोहित शर्मा वनडे और टी-20 में ओपनिंग बल्लेबाज के रुप में स्थापित हो गए।
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
धोनी ने इस घटना के चार साल बाद धोनी ने ये खुलासा किया कि उन्होंने ये निर्णय क्यों लिया, धोनी ने बताया हमें वो देखना होता है जो दूसरे नहीं देख पाते। रोहित शर्मा इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। वह ओपनर होने की चुनौतियों को समझते हैं। सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स में से एक हैं। कई बार आपको लीक से हटकर निर्णय करने होते हैं। हमें मालूम है कि रोहित कितने प्रतिभाशाली हैं। हम उन्हें टीम में शामिल करना चाहते थे। ऐसे में उनसे ओपनिंग कराने का विकल्प ही शेष था। ऐसे में हमने उनसे ओपनिंग करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
4 of 6
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे
धोनी ने कप्तान रहते रोहित शर्मा का पूरी तरह समर्थन किया इसके लिए उनकी कई बार कड़ी आलोचना भी हुई। लेकिन जब ओपनर के रूप में टीम इंडिया के लिए खेलने के बाद उनके करियर की दिशा ही बदल गई। श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
धोनी ने किया खुलासा, उन्होंने क्यों करवाई रोहित शर्मा से वनडे में ओपनिंग
5 of 6
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
धोनी ने कहा, किसी भी खिलाड़ी को विश्वास देना बेहद जरूरी होता है। वो आपकी जरूरतो के अनुरूप है या नहीं ये बात उसके प्रदर्शन से जाहिर होती है। जब आपकी टीम के 5-6 खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे होते हैं और आपको मैचों में हार मिल रही हो। ऐसे में आप एक खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं दे सकते। यदि आप 3-4 मैच हार जाते हैं तो आपको बदलाव करने होते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।