फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए CSK का प्लान, यह खिलाड़ी बनेगा 'ब्रह्मास्त्र'

Tue, 03 Apr 2018 03:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni play in top order in csk at ipl 2018
धोनी, रैना और जडेजा - फोटो : File

आईपीएल में दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स सीजन-11 जीतने के लिए कड़ी रणनीतियां तैयार कर रही हैं। ऐसी ही एक रणनीति के तहत सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

ms dhoni play in top order in csk at ipl 2018
स्टीफन फ्लेमिंग

टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि इस सीजन में धोनी शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि परिस्थितियों के हिसाब से ही धोनी को बल्लेबाजी के लिए प्रमोट किया जाएगा। स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि एमएस धोनी एक बेहतरीन बल्लेबाज है।

ms dhoni play in top order in csk at ipl 2018
ravindra jadeja

परिस्थितियों के हिसाब से उनका बल्लेबाजी करना ठीक है, लेकिन उन्हें ऊपर प्रमोट कर टीम को ज्यादा फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा, 'हमने केदार जाधव, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों को चुना है, इसलिए हम मध्यक्रम को लेकर प्लान बना सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni play in top order in csk at ipl 2018
लुंगी एनगिडी

टीम की गेंदबाजी के बारे में बताते हुए फ्लेमिंग ने कहा, 'सीएसके के पास कई ऐसे प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलटने का दम रकते हैं। मार्क वुड और लुंगी एन्गिडी के पास अच्छी रफ्तार के साथ बेहतरीन उछाल है, जो विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को मुसीबत में खड़ा कर सकते हैं। इसके अलावा शेन वॉटनस जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी गेंदबाजी की कमान संभालने में मदद करेंगे।'

विज्ञापन
ms dhoni play in top order in csk at ipl 2018
शार्दुल ठाकुर

वहीं टीम इंडिया के युवा गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की प्रशंसा करते हुए फ्लेमिंग ने कहा कि डेथ ओवर्स में टीम को उनका काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि जब वह पुणे सुपरजाइंट्स के कोच थे तब शार्दुल ठाकुर भी इसी टीम में थे। इस दौरान शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी से स्टीफन फ्लेमिंग काफी प्रभावित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed