फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी का एंडरसन ने तोड़ा रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Tue, 03 Apr 2018 01:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
James Anderson break Courtney Walsh record in test cricket
जेम्स एंडरसन

क्रिकेट की हर गेंद पर एक नया कीर्तिमान स्थापित बनना सामान्य हो गया है। हालांकि कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जो एक खिलाड़ी के लिए बहुत ज्यादा मायने रखते हैं। ऐसा ही एक शानदार रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने नाम कर लिया है।

James Anderson break Courtney Walsh record in test cricket
जेम्स एंडरसन - फोटो : getty

एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक गेंद फेंकने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन एंडरसन ने यह उपलब्धि हासिल की।

James Anderson break Courtney Walsh record in test cricket
walsh

टेस्ट क्रिकेट में 30,020 गेंद फेंकते ही एंडरसन यह मुकाम हासिल करने में कामयाब हो गए। इससे पहले तेज गेंदबाजों में सर्वाधिक गेंद फेंकने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श के नाम था। साल 2001 में रिटायरमेंट लेने वाले वॉल्श ने टेस्ट में 30,019 डाली थी वॉल्श ने अपने करियर में 24.44 की औसत से कुल 519 खिलाड़ियों को शिकार बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
James Anderson break Courtney Walsh record in test cricket
जेम्स एंडरसन

वहीं एंडरसन ने 27.34 की औसत से 531 विकेट चटकाए हैं। तेज गेंदबाजों का यह रिकॉर्ड बेशक एंडरसन अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी भी टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक गेंदें डालने का रिकॉर्ड तीन बड़े स्पिनरों के नाम है।

विज्ञापन
James Anderson break Courtney Walsh record in test cricket
मरलीधरन - फोटो : इंडेंपेंडेट

इस मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 44,039 गेंदें डालकर पहले स्थान पर बरकरार हैं। इस लिस्ट में अब जेम्स एंडरसन चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed