एशिया कप के खत्म होने के तुरंत बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ मुंबई में फुटबॉल खेलते नजर आए। इस दौरान प्रियंका खुद अपने मंगेतर को चियर करते मैदान पर दिखाई दीं।
एमएस धोनी के साथ 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने खेला फुटबॉल, फोटोज हुई वायरल
बता दें एस फुटबॉल मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, डीनो मोरिया, ईशान खट्टर, आदित्य रॉय कपूर, कुनाल खेमू और छोटे परदे के एक्टर विवियन डिसेना जैसे सितारे प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस के साथ मैच खेलते हुए दिखाई दिए। प्रियंका चोपड़ा ने मैच के दौरान की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
Bae in Bombae!! 😍 #friends #mumbai #football @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
इन तस्वीरों में कुछ में प्रियंका चोपड़ा और निक एक साथ नजर आ रहे हैं, तो कुछ में फुटबॉल मैच के और खिलाड़ी भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक वीडियों भी है जिसमें निक जोनस स्लो मोशन में नजर आ रहे हैं।
बता दें कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली। मुंबई में प्रियंका के घर पर रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रियंका के फ्रेंड्स और परिवार वाले लोग शामिल हुए थे। निक के भी माता पिता इस दौरान मौजूद थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस आए दिन किसी ना किसी कारण के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। पहले प्रियंका चोपड़ा यूएस निक जोनस के पास समय व्यतीत करने गईं थीं। जब प्रियंका मुंबई आ गईं तो हाल ही में निक जोनस भी उनके लिए मुंबई आ गए। दोनों को हिनर डेट पर स्पॉट किया गया। वहीं, निक जोनस को बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारों के साथ फुटबॉल मैच खेलते हुए देखा गया।